अक्टूबर में रिलयांस जियो ने सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं। रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 91 लाख ग्राहक जोड़े हैं।
नई दिल्ली: अक्टूबर में रिलयांस जियो ने सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं। रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 91 लाख ग्राहक जोड़े हैं। जी हां रिलायंस जियो ने तेजी से सब्सक्राइबर जोड़ने के मामले में एक बार फिर से बाजी मार ली है। कंपनी ने, एयरटेल वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को पीछे छोड़ते हुए अक्टूबर 2019 में कुल 91 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। जियो ने अक्टूबर में ही आईयूसी लागू किया था जिसके कारण यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट देने होते थे। 6 पैसे प्रति मिनट के इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज से भी ग्राहकों को कोई खास फर्क नहीं पड़ा। वहीं कंपनी ने तेजी से 91 लाख नए सब्सक्राइबर बनाए। चोरी हुए मोबाइल को इस नई सेवा से तुरंत करा सकेंगे बंद, जानें प्रक्रिया ये भी पढ़ें

वोडाफोन-आइडिया ने 1.9 लाख नए यूजर्स जोड़े
मालूम हो कि ट्राई के द्वारा जारी किए गए इस डेटा में कहा गया है कि जियो के अलावा दूसरी कंपनियों के परफॉर्मेंस का भी जिक्र किया गया है। जानकारी के मुताबिक घाटे में चल रही एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के सब्सक्राइबर बेस में मामूली बढ़त देखी गई है। अक्टूबर में वोडाफोन-आइडिया ने 1.9 लाख और एयरटेल ने अक्टूबर के आखिर तक करीब 81,974 नए यूजर्स को जोड़ा।
जियो का सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 36.43 करोड़ रहा
वहीं अगर कुल सब्सक्राइबर बेस की बात करें तो अक्टूबर 2019 तक जियो का सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 36.43 करोड़ हो गया है। वहीं, एयरटेल के पास अब 32.56 करोड़ और वोडाफोन-आइडिया के पास कुल 37.27 करोड़ यूजर हो गए हैं। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया से अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने अक्टूबर में अपने नेटवर्क पर 2.8 लाख नए यूजर्स को जोड़ा।
रिलायंस जियो मार्केट शेयर में दूसरे नंबर पर
जानकारी दें कि 31.49% मार्केट शेयर के मामले में वोडाफोन-आइडिया अभी सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर 30.79% हिस्सेदारी के साथ रिलायंस जियो दूसरे नंबर पर है। वहीं, एयरटेल का मार्केट शेयर अक्टूबर 2019 में 27.52% और बीएसएनएल-एमटीएनएल का मार्केट शेयर 10.20% रहा। ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में वायरलेस यूजर्स की कुल संख्या के बारे में भी बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में भारत में कुल वायरलेस टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 118.34 करोड़ हो गई जो सितंबर में 117.37 करोड़ थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications