रिलायंस जियो ग्राहकों की सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी बन गई है। शहरों के बाद अब गांवों में भी रिलायंस जियो ने अपनी पकड़ बना ली है। इस तरह रिलायंस जियो ग्रामीण भारत का नंबर 1 नेटवर्क बना।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ग्राहकों की सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी बन गई है। शहरों के बाद अब गांवों में भी रिलायंस जियो ने अपनी पकड़ बना ली है। इस तरह रिलायंस जियो ग्रामीण भारत का नंबर 1 नेटवर्क बना। ट्राई द्वारा बीते कल गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जून माह में रिलायंस जियो ने वोडाफोन-आइडिया को पछाड़कर, ग्रामीण भारत में नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। Jio-BSNL-Airtel : जानिए किसका सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान ये भी पढ़ें

ग्रामीण क्षेत्रों में जियो का उपभोक्ता आधार 16 करोड़ 63 लाख से अधिक जा पहुंचा। गौरतलब है कि जियो ने हाल ही में नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए पोस्टपेड प्लान्स के दम पर रिलायंस जियो प्रीपेड के बाद अब पोस्टपेड सेगमेंट में भी सेंध लगाएगा। रिलायंस जियो से मुकाबले में टेलिकॉम कंपनियों वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को लगातार नुकसान हो रहा है।
जियो ग्रामीण भारत का नंबर 1 नेटवर्क बना
जून में रिलायंस जियो ने ग्रामीण क्षेत्रों में 24 लाख 45 हजार से अधिक ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े। वहीं वोडा-आइडिया ने समान अवधि में करीब 24 लाख और एयलटेल ने 20 लाख 68 हजार ग्रामीण ग्राहकों से हाथ धोया। जून के अंत ग्रामीण भारत में वोडा-आइडिया से 16 करोड़ 60 लाख और एयरटेल से करीब 15 करोड़ 10 लाख ग्राहक जुड़े थे। जून अंत तक 39 करोड़ 72 लाख से अधिक ग्राहक जियो नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे। मई माह के मुकाबले जून में रिलायंस जियो ने करीब 45 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा। केवल रिलायंस जियो इस अवधि में नए उपभोक्ता जोड़ पाई, अन्य कंपनियों ने भारी मात्रा में ग्राहकों को खोया। वोडा आइडिया ने जून में सबसे अधिक 48.21 लाख ग्राहक गंवा दिए।
बीएसएनएल दूसरे नंबर पर
17.44 लाख उपभोक्ता खोकर सरकारी कंपनी बीएसएनएल दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर एयरटेल रही। समान अवधि यानी जून में 11 लाख 28 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने एयरटेल का नेटवर्क छोड़ दिया। कुल ग्राहक संख्या के मामले में रिलायंस जियो के बाद एयरटेल 31.66 करोड़ के साथ दूसरे और 30.51 करोड़ ग्राहकों के साथ वोडा-आइडिया तीसरे नंबर पर रही। विशेषज्ञ दूरसंचार क्षेत्र में अभी और भी उठापटक की आशंका जता रहे हैं।
जियो के ग्राहक 50 करोड़ करने का लक्ष्य
रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लस प्लान, दिग्गज कंपनियों वोडा-आइडिया और एयरटेल के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। जियो ने हाल ही में नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए पोस्टपेड प्लान्स के दम पर रिलायंस जियो प्रीपेड के बाद अब पोस्टपेड सेगमेंट में भी सेंध लगाएगा। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43 वीं आम बैठक में अगले तीन वर्षों में जियो के ग्राहक पचास करोड़ करने का लक्ष्य रखा था।
जियो ने 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मोबाइल सेवाएं देने की शुरुआत की
रिलायंस जियो ने अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 22 उड़ानों में मोबाइल सेवा की शुरुआत कर दी है। कंपनी की साझेदार एयरलाइनों में कैथे पैसिफिक, सिंगापुर एयरलाइंस, एमिरेट्स, एतिहाद एयरवेज, यूरो विंग्स, लुफ्थांसा, मालिंडो एयर, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस और एलिटालिया शामिल हैं। इसके साथ, जियो उड़ान के दौरान (इन-फ़्लाइट) मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली दूसरी भारतीय दूरसंचार कंपनी बन गई है। इससे पहले टाटा समूह की कंपनी नेल्को लंदन मार्ग पर विस्तार एयरलाइंस में इन-फ्लाइट मोबाइल सेवाएं शुरू कर चुकी है।
जियो ने एक दिन की वैधता के साथ भारत से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिये 499 रुपये, 699 रुपये और 999 रुपये के तीन अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक की घोषणा की है। सभी प्लान 100 मिनट की आउटगोइंग वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की पेशकश करते हैं। इनके अलावा 499 रुपये वाले प्लान में 250 मेगाबाइट (एमबी) मोबाइल डेटा मिलता है। इसी तरह 699 रुपये में 500 एमबी और 999 रुपये में एक जीबी डेटा का प्लान है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications