टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियां रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने मोबाइल ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. दोनों कंपनियों ने मोबाइल रिचार्ज आज 3 जुलाई से महंगा कर दिया है. जबकि अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान कल यानी 4 जुलाई से लागू होंगे. इसके तहत मोबाइल कस्टमर्स को रिचार्ज के लिए पहले से करीब 20% तक ज्यादा पेमेंट करना होगा.
भारती एयरटेल ने महंगा किया रिचार्ज
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE को दी जानकारी में टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि अनलिमिटेड वॉइस कॉल प्लान्स के लिए 179 रुपए का प्लान अब 199 रुपए कर दिया गया है. इसके अलावा 455 रुपए वाला प्लान अब 599 रुपए और 1799 रुपए वाला प्लान 1999 रुपए हो गया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मोबाइल टैरिफ में 3 जुलाई 2024 से बढ़ोतरी किया जाएगा.
हालांकि, सुनिश्चित किया है कि यह टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं हो, जिसका ग्राहकों पर बोझ ना पड़े. एंट्री लेवल पर टॉप-अप प्लान में ये बढ़ोतरी 70 पैसे प्रति दिन से ज्यादा नही है. भारती एयरटेल ने कहा कि मोबाइल के लिए प्रति महीने प्रति यूजर आय यानी ARPU 300 रुपए तक बढ़ाने को कहा है. इससे कंपनी की फाइनेंशियल मॉडल मजबूत हो सके.
जियो ने भी दिया झटका
भारती एयरटेल के रिचार्ज महंगे करने से पहले रिलायंस जियो ने भी ग्राहकों को झटका दिया. जियो ने गुरुवार को दरों में 13% - 25% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया. बढ़े हुए टैरिफ प्लान की दरें 3 जुलाई से ही लागू होंगी. इसके तहत अब जियो का 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो जाएगा. इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है. वहीं, सबसे सस्ता जियो का प्रीपेड प्लान 155 रुपए का था, जो अब बढ़कर 189 रुपए में मिलेगा.

ढाई साल बाद जियो ने बढ़ाया दाम टेलीकॉम कंपनी जियो ने दिसंबर 2021 में 20% तक का इजाफा किया था. बता दें कि जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी. जियो ने 2019 में 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे.
वोडाफोन आइडिया का रिचार्ज कल से होगा महंगा
रिलायंस Jio, भारती एयरटेल के साथ-साथ वोडाफोन आइडिया ने भी टैरिफ प्लान को महंगा कर दिया है. इसके तहत ग्राहकों को मोबाइल रिचार्ज के लिए 10 से 20 फीसदी ज्यादा भुगतान करना होगा. बढ़े हुए दाम 4 जुलाई को लागू हो जाएंगे. बदले हुए प्लान के तहत 179 रुपए का प्लान अब 199 रुपए, 459 रुपए का प्लान के लिए अब 509 रुपए और 1799 रुपए के प्लान के लिए 1999 रुपए का पेमेंट करना होगा. 1 साल वाला प्लान को 2899 रुपए से बढ़ाकर 3499 रुपए कर दिया जाएगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications