नयी दिल्ली। नए साल को और खास बनाने के लिए रिलायंस जियो ने आज अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लायी है। कंपनी ने '2020 हैप्पी न्यू ईयर' नाम का नया प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस प्लान में स्मार्टफोन के साथ साथ जियो फोन ग्राहकों के लिए भी अनलिमिटेड बेनेफिट हैं। जियो का यह ऑफर दिवाली पर पेश किये गये खास ऑफर के लगभग तीन महीने बाद आया है। रिलायंस जियो का नया '2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' कल से शुरू हो जायेगा। जियो के मुताबिक यह एक लिमिटेड ऑफर है, मगर यह ऑफर खत्म होगा इसकी कोई जानकारी जियो ने नहीं दी है। वैसे आपको बता दें कि दिसंबर के पहले हफ्ते में ही जियो ने अपने सभी प्रीपैड प्लान महंगे कर दिये थे। एयरटेल और वोडाफोन द्वारा 42 फीसदी तक प्लान महंगे करने के मुकाबले जियो ने अपने प्लान रेट 40 फीसदी तक बढ़ाये थे। आइये जानते हैं जियो के नये प्लान के बारे में।
2020 रुपये का करवाना होगा रिचार्ज
कंपनी 2020 हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तहत 2020 रुपये का रिचार्ज करवाने पर एक साल के लिए अनलिमिटेड सेवाएँ दे रही है। ये प्लान स्मार्टफोन और जियो फोन दोनों के लिए है। इसमें उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा, एक साल तक रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएमस मिलेंगे। सभी जियो ऐप का मुफ्त इस्तेमाल भी आप कर सकेंगे। इसकी वैलिडिटी 365 दिन तक रहेगी।
जियो फोन वालों को क्या मिलेगा
2020 रुपये के नये प्लान के तहत ग्राहकों को एक जियो फोन के साथ एक साल तक कंपनी द्वारा दी जाने वाली सारी सर्विसेज मुफ्त मिलेंगी। इनमें अनलिमिडेट वॉयस कॉल, रोजाना आधा जीबी डेटा और 100 एसएमएस शामिल हैं। जियो फोन ग्राहकों को भी जियो की सारी ऐप की सुविधा मिलेगी। इसकी वैलिडिटी 12 महीनों तक रहेगी। जियो के पुराने 149 रुपये वाले प्लान में 24 दिनों के एक प्लान में रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता है।
जियो की नयी सेवा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो है। टेलीकॉम सर्विस उपभोक्ताओं की बात करें तो जियो के पास सबसे अधिक 35 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए नयी तकनीक लाने की शुरुआत कर चुकी है। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए VoWiFi सेवा शुरू की है, जिसके जरिये बिना नेटवर्क के भी कॉल की जा सकती है। जियो के अलावा एयरटेल भी इस तकनीक की शुरुआत कर चुकी है।
यह भी पढ़ें - विदेशों से आया 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश, टूटा 6 साल का रिकॉर्ड
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications