Jio Prepaid Plans : रिलायंस जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, के पास प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान्स का एक बड़ा पोर्टफोलियो है। जियो नये-पुराने ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स की पेशकश करती है। आप जियो के ग्राहक हैं तो डेटा पैक से लेकर 4जी अनलिमिटेड प्लान्स तक का फायदा ले सकते हैं। जियो की अच्छी बात यह है कि कम कीमत पर भी कई प्रीपेड प्लान्स पेश करती है, जिनमें अच्छे बेनेफिट्स मिलते हैं। हम आपको यहां जियो के सस्ते प्लान्स की जानकारी देंगे। साथ ही जानेंगे कि इन प्लान्स में ग्राहकों को क्या बेनेफिट दिए जा रहे हैं।
209 रु वाला प्लान
जियो का 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक अच्छा और सस्ता प्लान है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। ये प्लान आपको रोज 1 जीबी डेटा बेनेफिट दिलाएगा। इस तरह आपको कुल 28 जीबी डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं जब हाई-स्पीड डेटा खत्म हो जाएगा तो आपको उसके बाद भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा भी मिलेगा।
ये हैं बाकी फायदे
209 रु वाले प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इनमे जियो की ऐप्स शामिल हैं, वो हैं जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी।
179 रुपये वाला प्लान
अब बात करते हैं जियो के 179 रु वाले प्रीपेड प्लान की। ये भी काफी किफायती प्लान है। पर इस प्लान की वैलिडिटी 209 रु वाले प्लान से थोड़ी कम है। ये प्लान यूजर्स को 24 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। ये प्लान भी डेली 1 जीबी डेटा के साथ आता है। इसके बाकी बेनेफिट 209 रु वाले प्लान जैसे ही हैं, जिनमें रोज 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस शामिल है।
149 रु वाला प्लान
अब बात करते हैं जियो के 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की। यह और भी सस्ता प्लान है। जियो के इस प्रीपेड प्लान में भी कई फायदे मिलते हैं। ये प्लान भी यूजर्स को रोज 1 जीबी डेटा बेनेफिट दिलाता है। जब आपका हाई-स्पीड डेटा खत्म हो जाएगा तो भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। ये प्लान 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
जियो का वेलकम ऑफर
एक नयी खबर के मुताबिक जियो ने एक वेलकम ऑफर शुरू किया है, जिससे यूजर कनेक्ट हो सकते हैं और फिफ्थ जेन के नेटवर्क तक मुफ्त एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स को जियो वेलकम 5जी ऑफर के तहत 1 जीबीपीएस तक की स्पीड पर अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर कर रही है। हालांकि, ध्यान रहे कि कुछ ही जियो यूजर्स वेलकम ऑफर का फायदा उठा पाएंगे। जियो वेलकम ऑफर केवल इनवाइट है, इसलिए जियो 5जी कनेक्टिविटी वाले शहरों में हर किसी को इनवाइट नहीं मिल पाएगा। जियो ने पहले ही अपने ग्राहकों से वादा किया है कि उन्हें 5जी नेटवर्क से जुड़ने के लिए नयी 5जी सिम खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय मौजूदा जियो 4जी सिम के साथ 5जी कनेक्ट करना मुमकिन होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications