नयी दिल्ली। हाल ही में बीएसएनएल और ACT Fibernet ने घर से काम करने के लिए खास प्लान लॉन्च किये हैं। टेलीकॉम कंपनियां ये प्लान कोरोनावायरस के कारण घर से काम कर रहे लोगों के लिए पेश कर रही हैं। अब बीएसएनएल और एक्ट फाइबरनेट के बाद जियो ने भी घर से काम करने वालों के लिए स्पेशल डेटा प्लान पेश किया है। कोरोनावायरस अब बहुत तेजी से फैल रहा है और इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई उपाय किए जा रहे हैं, जिनमें लोगों को घर से काम करवाना शामिल है। भारत भर के सभी कामकाजी पेशेवरों को घर से काम करने और बिना जरूरत के बाहर न निकलने को कहा जा रहा है। ऐसे में घर से डेटा की खपत बढ़ रही है।
बीएसएनएल और एक्ट फाइबरनेट के प्लान
अधिक लोगों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बीएसएनएल ने लैंडलाइन उपयोगकर्ताओं के लिए एक खास प्लान पेश किया है, जिसमें 5GB तक मुफ्त इंटरनेट दिया जा रहा है। एक्ट फाइबरनेट ने भी 31 मार्च 2020 तक 300 एमबीपीएस की स्पीड से असीमित डेटा देने वाला प्लान पेश किया। इसके अलावा बीएसएनएल ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों को एक महीने के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड सर्विस देने की घोषणा भी की है। मुफ्त सेवा बीएसएनएल के उन ग्राहकों के लिए बढ़ाई जाएगी जिनके पास कोई ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन नहीं होगा।
जियो का नया 251 रु का प्लान
रिलायंस जियो ने भी वर्क फ्रॉम होम प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 251 रुपये है। इस प्लान की वैलिडिटी 51 दिनों की है जिसमें आपको रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। ध्यान रहे कि ये सिर्फ डेटा प्लान है, यानी इसमें आपको सिर्फ डेटा ही मिलेगा। इस प्लान में आपको कॉलिंग या एसएमएस का कोई बेनेफिट नहीं मिलेगा। प्लान में आपको कल 120 जीबी डेटा मिलेगा। 120 जीबी डेटा खत्म होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की धीमी रफ्तार पर इंटरनेट मिलता रहेगा। कम रफ्तार वाला इंटरनेट आपको मिलता रहेगा, मगर इसमें आप वीडियो नहीं चला पाएंगे।
जियो के अन्य प्लान
जियो ने अपने और भी प्लान में अधिक डेटा देना शुरू कर दिया है। जियो के 4 4जी वाउचर हैं, जिनकी कीमत 11, 21, 51 और 101 रुपये है। कंपनी इन प्लानों में अब तक 400 एमबी, 1 जीबी, 3 जीबी और 6 जीबी डेटा देती थी। मगर अब जियो ने इन प्लानों में डेटा दोगुना करके 800 एमबी, 2 जीबी, 6 जीबी और 12 जीबी कर दिया है। इसके अलावा इन पैक में देश भर के किसी भी गैर-जियो नेटवर्क के लिए क्रमशः 75, 200, 500 और 1000 मिनट कॉलिंग के लिए भी मिलते हैं। इन वाउचर में डेटा बढ़ा कर जियो उन ग्राहकों की सहायता कर रही है, जो घरों से काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications