कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के चलते अधिकतर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के चलते अधिकतर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को नेटवर्क की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अधिक डेटा और ज्यादा कॉलिंग वाला एक नया सालाना प्लान शुरू किया है।

रिलायंस जियो ने नए वर्क फ्रॉम होम प्लान्स का एलान किया है। यह प्लान 2,399 रुपये का है जिसकी वैलिडिटी 365 दिन की है। इसमें रोजाना 2जीबी का डेटा मिलेगा। इसके अलावा जियो ने तीन नए ऐड-ऑन पैक को भी लॉन्च किया है जिसकी खासियत है कि इसमें रोजाना डेटा की कोई सीमा नहीं है। जियो ने कहा है कि उसका नया सालाना प्लान प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले समान कीमत पर 33 फीसदी ज्यादा बेनेफिट देता है।
जानिए क्या मिलेगा प्लान में
- जियो के नए 2,399 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है।
- इस प्लान में कंपनी रोजाना 2जीबी का डेटा दे रही है।
- इसके तहत आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस का भी बेनेफिट मिलेगा।
- हालांकि, जियो के अलावा दूसरे किसी नेटवर्क पर फोन करने के लिए कोई FUP है या नहीं, यह कहा नहीं जा सकता है क्योंकि कंपनी ने वेबसाइट पर इसे अपडेट नहीं किया है। कंपनी के मुताबिक, यह वर्क फ्रॉम होम के लिए काफी किफायती प्लान है क्योंकि इसमें हर महीने केवल 200 रुपये खर्च होंगे।
2121 रुपए वाले प्लान रोजना मिलता है 1.5जीबी डेटा
वहीं वर्तमान में जियो का 2,121 रुपये में एक लंबी अवधि का प्लान मौजूद है। इसकी वैलिडिटी 336 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 1.5जीबी का डेटा मिलता है। इस प्लान में जियो टू जियो नेटवर्क पर फोन करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट मिलता है। जियो के अलावा दूसरे किसी नेटवर्क पर फोन करने के लिए 12,000 मिनट का FUP मिलता है। इस प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन भी शामिल हैं।
एयरटेल और वोडाफोन से सस्ता है जियो का प्लान
- जियो ने ये प्लान एयरटेल और वोडाफोन के प्लान को टक्कर देने के लिए उतारा है। जियो के ये प्लान इन दोनों कंपनियों से 33% ज्यादा बेनिफिट देंगे।
- अगर हम रिलायंस जियो के एनुअल प्लान की तुलना एयरटेल से करें तो एयरटेल का एनुअल प्लान 2,398 रुपए का है। एयरटेल के प्लान में यूजर्स को डेली 1.5जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के बेनिफिट मिलते हैं। एयरटेल के प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
- वोडाफोन आइडिया का सालाना प्लान 2,399 रुपये में ही आता है। इसमें 365 दिन के लिए 1.5जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस का भी बेनेफिट शामिल है। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान में अतिरिक्त बेनेफिट्स में ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications