Reliance JIO IPO : रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो के बहुप्रतिक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो का IPO अगले साल यानी 2026 की पहली छमाही में आ जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 48वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने यह जानकारी साझा की।
मुकेश अंबानी ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जियो अपने आईपीओ के लिए आवेदन करने की तैयारियाँ कर रहा है। हमारा लक्ष्य 2026 की पहली छमाही तक जियो को सूचीबद्ध करना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि जियो हमारे वैश्विक समकक्षों के समान ही मूल्य सृजित करेगा। मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए एक बहुत ही आकर्षक अवसर होगा।"
जियो ने कुछ अकल्पनीय काम किए है : अंबानी
रिलायंस जियो ने आज एक और मुकाम हासिल किया है। एक हफ्ते बाद जियो के 10 साल पूरे हो जाएंगे और इस बीच कंपनी के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर गई है। शेयरधारकों व ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए मुकेश अंबानी ने जियो को जिंदगी बदलने वाला करार दिया। जियो की उपलब्धियें गिनाते हुए उन्होंने कहा, "जियो ने कुछ अकल्पनीय काम किए हैं। जैसे वॉयस कॉल मुफ्त करना, डिजिटल भुगतान के तरीके बदलना, आधार, यूपीआई, जन धन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में जान फूंकना, और साथ ही दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ का काम करना।"
हर एक भारतीय ने जियो को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर इसे खड़ा किया : आकाश अंबानी
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि देश में 5जी के सबसे तेज रोलआउट के बाद जियो के 5जी ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 22 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जियो अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन शुरू करेगा।
मुकेश अंबानी ने कहा, "जियो ट्रू 5जी ने डिजिटल कनेक्टिविटी की स्पीड, विश्वसनीयता और पहुंच को नए सिरे से परिभाषित किया है। मैंने लोगों को कहते सुना है कि जियो ने मेरी ज़िंदगी बदल दी या मुझे जियो पसंद है, लेकिन मैं दिल से कहता हूं कि हर एक भारतीय ने जियो को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर इसे खड़ा किया है।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications