Reliance Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो का आईपीओ अगले साल लॉन्च हो सकता है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने टेलीकॉम बिजनेस को 2025 में लिस्ट कराने की तैयारी में है. एनलिस्ट्स ने आईपीओ के वैल्युएशंस को 100 अरब डॉलर से ज्यादा का आंका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी रिटेल यूनिट्स का आईपीओ आगे के लिए टाल सकती है.
2019 में मुकेश अंबानी ने किया था जिक्र
RIL के मुखिया मुकेश अंबानी ने जियो के आईपीओ के लेकर पहली बार 2019 में जिक्र किया था. इसमें उन्होंने रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के आईपीओ को अगले 5 साल में लॉन्च करने की बात कही थी. बताते चलें हाल के सालों में एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने डिजिटल, टेलीकॉम और रिटेल बिजनेस के लिए 100 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्युएशंस पर केकेआर, जनलर अटलांटिक और ADIA से 25 अरब डॉलर जुटाए हैं.
आईपीओ को लेकर टाइमलाइन फिक्स नहीं
रॉयटर्स के 2 सूत्रों के मुताबिक रिलायंस फिलहाल 2025 में रिलायंस जियो का प्लान बना रही है, जोकि 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. साथ ही इसका स्थिर कारोबार और रेवेन्यू स्ट्रीम भी अच्छी स्थिति में पहुंच गई है. हालांकि, रिलायंस रिटेल का आईपीओ 2025 के बाद तक संभव नहीं है. सूत्रों के मुताबिक रिलायंस रिटेल पहले इंटरनल बिजनेस और ऑपरेशनल चुनौतियों पर फोकस करना चाहती है. हालांकि, आईपीओ से जुड़ी इन रिपोर्ट्स पर RIL ने कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

एलन मस्क के साथ काम करेगा जियो!
रिलायंस जियो, जल्द ही एलन मस्क के साथ मिलकर भारत में स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने पर काम कर रही. गूगल और मेटा समर्थित जियो, Nvidia के साथ साझेदारी करके AI इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर काम कर रही है. रॉयटर्स के सूत्रों के मुताबिक रिलायंस जियो के आईपीओ के लेकर अभी बैंकर्स नियुक्त नहीं किए गए हैं. ना ही वैल्युएशंस पर आंतरिक निर्णय लिया गया है. लेकिन जेफरीज ने कंपनी के आईपीओ के वैल्युशंस को 112 अरब डॉलर आंका है.
देश का सबसे बड़ा इश्यू होगा रिलायंस जियो का आईपीओ
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो का आईपीओ देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा, जोकि हुंडई इंडिया के रिकॉर्ड 3.3 अरब डॉलर के आईपीओ से भी बड़ा होगा. हालांकि, आईपीओ 2025 में कब लॉन्च होगा इसे लेकर कोई तय टाइमलाइन नहीं है. यह अभी भी बदल सकती है.
देश में आईपीओ की बूम
भारतीय आईपीओ मार्केट में इस साल गजब की धूम है. एक के बाद एक आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. अक्टूबर तक 270 कंपनियों ने 12.58 अरब डॉलर आईपीओ के जरिए जुटा लिए हैं. जबकि साल 2023 में आईपीओ के जरिए कुल 7.42 अरब डॉलर जुटाए गए थे.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications