नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने तीन प्लान्स में बदलाव किया है। ये प्लान्स अंतरराष्ट्रीय सब्सक्राइबर डायलिंग (आईएसडी) और अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग (आई) प्रीपेड रिचार्ज हैं। कंपनी ने इन वाउचर्स में बेनेफिट घटाए हैं। जियो ने जिन 3 प्लान्स में बदलाव किया है उनमें 501 रु, 1101 रु और 1201 रु वाले प्लान शामिल हैं। इस मामले में कंपनी की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है। मगर किए गए बदलाव इसकी वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। जियो ने 501 रु, 1101 रु और 1201 रु वाले प्लान्स में बदलाव किया है, मगर इसके 575 रु, 2,875 रु और 5,751 रु वाले अनलिमिटेड आईआर पैक में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कम मिलेगा टॉकटाइम
जियो ने 501 रु, 1101 रु और 1201 रु वाले प्लान्स में टॉकटाइम कम किया है। 501 रु वाला जियो आईएसडी रिचार्ज पैक को इसकी की साइट पर 28 दिन की वैलिडिटी और 424.58 रुपये के टॉकटाइम के साथ सूचीबद्ध किया गया है। पहले के मुकाबले ये टॉकटाइम 126.42 रुपये कम है। इस पैक में पहले 551 रु का ही टॉक टाइम उपलब्ध था। इसके अलावा जियो 1,101 रु और 1,201 रु वाले आईआर पैक में भी टॉकटाइम कम किया है। 1,101 रु वाले पैक में पहले के 1211 रु के मुकाबले अब 933.05 रु आईआर और 1,211 रु वाले पैक में 1321 रु के मुकाबले 1,017.80 रु आईआर का टॉकटाइम दिया जा रहा है।
कुछ दिन पहले किया था बदलाव
मालूम हो कि जियो की तरफ से किए गए ये बदलाव कुछ दिन पहले किए गए थे। कंपनी ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की। इसलिए अब प्लान्स में किए गए बदलाव सामने आए हैं। 501 रु वाला आईएसडी रिचार्ज पैक दुनिया भर के 230 देशों में अंतर्राष्ट्रीय कॉल करने के लिए तैयार किया गया है। इसके उलट 1,101 रु और 1,201 रु आईआर पैक क्रमशः 100 और 170 से अधिक देशों में जाने वाले ग्राहकों के लिए लागू हैं।
बंद किए 2 प्लान
हाल ही में जियो ने 98 रु और 2,398 रु वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान बंद कर दिए। पिछले हफ्ते जियो ने तिमाही नतीजे घोषित किए थे। मार्च तिमाही के मुकाबले रिलायंस जियो के जून तिमाही मुनाफे में 8.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम सब्सिडरी कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल-जून तिमाही में 2520 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। बता दें कि 2019 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले जियो के मुनाफे में और भी अधिक 182.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में इसे 891 करोड़ रु और इसी साल जनवरी-मार्च में 2331 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications