नयी दिल्ली। अपने प्रीपैड प्लान महंगे करने के साथ ही रिलायंस जियो ने जियो से अन्य नेटवर्कों के लि मुफ्त कॉलिंग की सीमा तय कर दी है। सीमा से ऊपर 6 पैसे प्रति मिनट शुल्क वसूला जायेगा। यह लिमिट पहले एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी लगायी थी, मगर कल इन कंपनियों ने यह लिमिट हटा कर अन्य नेटवर्कों के लिए भी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देने का ऐलान कर दिया। मगर रिलायंस जियो के यह चार्जेस बरकरार हैं और अब इस पर कंपनी ने सफाई दी है। जियो का कहना है कि नये प्लान्स में इसके 35 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के पास चार्जेस वाली कॉल्स शुरू होने से पहले दूसरे नेटवर्कों पर कॉल करने के लिए पर्याप्त से ज्यादा कॉलिंग समय है। रिलायंस जियो का दावा अभी भी यही है कि एयरटेल और वोडाफोन द्वारा दूसरे नेटवर्कों पर मुफ्त कॉलिंग पर लगी लिमिट हटाये जाने के बावजूद इसके प्लान उन दोनों कंपनियों से सस्ते हैं।

उपभोक्ताओं के औसत कॉल करने 5 गुना ज्यादा मुफ्त कॉलिंग
जियो के एक प्रवक्ता ने जियो नेटवर्कों से अन्य नेटवर्कों पर लिमिटेड मुफ्त कॉलिंग पर सफाई देते हुए कहा है कि इंडस्ट्री आंकड़ों के अनुसार एक ग्राहक औसतन जितनी कॉल करता है जियो के ऑल-इन-वन प्लान्स में दूसरे नेटवर्कों के लिए उसके 5 गुना मुफ्त कॉलिंग की सुविधा है। ऐसे में औसत उपभोक्ता शायद ही कभी ऑफ नेटवर्क कॉल के लिए चार्जेस दे। इस प्रवक्ता के अनुसार जियो के प्लान अन्य ऑपरेटरों की तुलनात्मक योजनाओं के मुकाबले 25% अधिक बेनेफिट देते हैं। ऑफ नेट कॉल लिमिट से दूरसंचार कंपनी अपनी असीमित कॉलिंग प्लान में उपभोक्ताओं के लिए एक लिमिट तय कर देती है। उससे ज्यादा अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर चार्ज लगता है।
तगड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है
निजी क्षेत्र की केवल तीन ही टेलीकॉम कंपनियाँ बची हैं। इनमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। इन तीनों में तगड़ी प्रतियोगिता चल रही है। एयरटेल के 28 करोड़, वोडाफोन आइडिया के 31.1 करोड़ और जियो के सबसे ज्यादा 35.5 करोड़ उपभोक्ता हैं। हाल ही में इन तीनों कंपनियों ने अपने प्रीपैड प्लान महंगे कर दिये। आपको बता दें कि जानकार मानते हैं कि एफयूपी कैप यानी अन्य नेटवर्कों के लिए कॉल लिमिट हटाना एक मनोवैज्ञानिक चीज है जिसमें ग्राहकों को राहत मिलती है वे किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - अब पोस्टमैन बेचेंगे बीमा, जानिए नए नियम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications