नई दिल्ली, जुलाई 31। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम बने रहने के लिए इसे लगातार अपने ग्राहकों के लिए नये प्लान और ऑफर पेश करने पड़ते हैं। इसीलिए कंपनी लगातार अपने प्रीपेड प्लान में बदलाव करती रहती है। जियो के कई प्लान हैं, जो काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में से एक है 666 रु वाला प्लान। ये प्लान सबसे अधिक रिचार्ज कराया जाता है, जिसके कई कारण हैं। हम आपको यहां उन कारणों की जानकारी देंगे। साथ ही ये भी साझा करेंगे कि कैसे आप इस प्लान पर 200 रु बचा सकते हैं। जी हां इस प्लान पर आप 200 रु बचा सकते हैं। आगे जानिए कैसे।
ये हैं 666 रु वाले प्लान के बेनेफिट
जियो के 666 रु वाले प्रीपेड प्लान के बेनेफिट की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। डेटा के लिहाज से ये प्लान काफी बेहतर है, क्योंकि इसमें ग्राहकों को रोज 84 दिन तक डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। ग्राहकों को रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 84 दिनों तक आप अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी ले सकते हैं। इस प्लान में आपको जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।
ऐसे बचेंगे 200 रु
अमेजन पे जियो के इस रिचार्ज पर शानदार ऑफर लेकर आया है। यदि कोई नया यूजर इस रिचार्ज को अमेजन पे से लेता है तो वे 200 रु तक की छूट ले सकता है। इतना ही नहीं अगर कोई नया ग्राहक जियो का प्लान रिचार्ज कराता है तो उसे 25 रुपए तक का कैशबैक भी मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि इसके लिए कंपनी ने कुछ नियम और शर्तें लागू की हैं।
कौन ले सकता है बेनेफिट
कंपनी के कुछ नियम और शर्तें इन ऑफर्स का फायदा लेने के लिए लागू होती हैं। इसके तहत ही रिचार्ज करने पर बेनेफिट मिल पाएगा और आपको 666 रु वाला प्लान सस्ते में मिलेगा। इन शर्तों के बारे में आपका जानना जरूरी है।
एयरटेल के पास भी है 666 रु का प्लान
एयरटेल के पास भी 666 रु वाला प्लान है। इसमें भी ग्राहकों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। एयरटेल का ये प्लान खरीदने पर आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। मगर इस प्लान की वैलिडिटी 77 दिनों की है। 77 दिनों तक आपको रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान के बेनेफिट इसे बेहतर बनाते हैं।
249 रु वाला प्लान
249 रु वाला जियो का प्रीपेड प्लान इसका सबसे किफायती प्लान है, जो 23 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है। यह प्रति दिन 2 जीबी डेटा प्रदान करता है, जिसका मतलब है कि 23 दिनों की अवधि के लिए आपको कुल 46 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64 केबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा, एक ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो ऐप्ल के एक्सेस जैसी सेवाओं का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके 299 रु वाले प्लान के बेनेफिट समान ही हैं। मगर उसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications