टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं। आज हम बात कर रहे है टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की। रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर का ऐलान किया है। रिलायंस जियो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आती है जो टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा देती है।

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए नए प्लान पेश किए हैं। जियो ने हाल ही में अपनी वेबसाइट को रीडिजाइन किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा डिमांड वाले रिचार्ज प्लान को भी कैटिगिरी में बांट दिया है। कंपनी ने सुपर वैल्यू, बेस्ट सेलर्स और ट्रेंडिंग कैटिगिरी में कुछ प्लान को रखा है। सुपर वैल्यू कैटिगिरी में तीन, बेस्ट सेलर में 2 और ट्रेंडिग में एक रिचार्ज प्लान शामिल है। चलिए आपको बता दें कि जियो के 249 रुपये वाले सुपर वैल्यू रिचार्ज पैक के बारे में।
249 रुपये वाला रिलायंस जियो प्लान
रिलायंस जियो के 249 रुपये वाले जियो प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इस हिसाब से इस प्लान में ग्राहक कुल 56 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा ले सकते हैं। हर दिन मिलने वाले तय डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो के इस प्लान में लोकल और एसटीडी वॉइस कॉलिंग अनलिमिटेड है। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री ऑफर किए जाते हैं। ग्राहकों को जियो के इस प्लान में जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोन्यूज़, जियोसिक्यॉरिटी और जियोक्लाउड की सुविधा भी फ्री मिलती है।

बीएसएनएल ने लॉन्च किया धमाकेदार रिचार्ज प्लान
वहीं दूसरी ओर सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है। हाल ही में बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए जिस नए प्लान को लॉन्च किया है उसकी कीमत 249 रुपये है। इस कीमत में आपको वो सभी बेनिफिट्स मिलने वाले है। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों तक है यानि आप 60 दिनों तक डेली 2जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। वहीं इस प्लान के अंतर्गत आपको डेली 100 एसएमएस बिल्कुल फ्री मिलेंगे।
31 मार्च तक ही उठा सकते फायदा
बीएसएनएल के 249 रुपये वाले इस प्लान की बात करें तो इसका लाभ केवल चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान का केवल नए ग्राहकों को ही मिलेगा। इसका मतलब है कि आप कंपनी के नए ग्राहक हैं तो इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान की जानकारी आपको अपनी नजदीकी रिटेलर्स के पास आसानी से मिल जाएगी। ध्यान रखें कि इस प्लान का लाभ केवल 31 मार्च तक ही उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications