नई दिल्ली, अप्रैल 30। रिलायंस जियो का चालू वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही बहुत ही शानदार रही है। जहां अन्य कंपनियां महामारी से जूझती नजर आईं, वहीं रिलायंस जियो की कमाई शानदार रही है। चालू वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में करीब 47.5 फीसदी बढ़कर 3,508 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का यह मुनाफा पिछले साल इसी तिमाही में 2,379 करोड़ रुपये था। वहीं कपंनी की प्रति ग्राहक कमाई (एआरपीयू) चौथी तिमाही में बढ़कर 138.2 रुपये प्रति ग्राहक हो गई है। इस वक्त कंपनी के 426 मिलियन ग्राहक हैं।

आय में हुई बढ़त
रिलायंस जियो ने मुनाफे के साथ साथ चौथी तिमाही में आय में अच्छी खासी बढ़त दर्ज की है। चालू वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में रिलायंस जियो की सकल आय 18,278 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के अनुसार उसके नेटवर्क पर टोटल डाटा ट्रेफिक 1,668 करोड़ जीबी का रहा है। इसमें पिछले साल की तुलना में करीब 26.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं टोटल वाइस ट्रैफिक तिमाही के दौरान 103,290 करोड़ मिनट का रहा है। इस प्रकार में 17.9 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है।
जानिए मुकेश अंबानी ने क्या कहा
कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि रिलायंस जियो भारत को एक प्रीमियम डिजिटल सोसाइटी बनने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी लगातार अपने ग्राहकों को नई से नई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। ऐसा प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस साल कंपनी के समक्ष महामारी के चलते कई चुनौतियां रहीं, लेकिन कंपनी ने अपना ग्राहकों के प्रति समपर्ण बनाए रखा है।
रिलायंस को भी हुआ रिकॉर्ड मुनाफा
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चालू वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में शानदार वित्तीय परिणाम पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 13,227 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में करीब 108.4 फीसदी ज्यादा है। रिलायंस को पिछले साल चौथी तिमाही में 6,348 करोड़ रुपये का प्राफिट हुआ था। हालांकि रिलायंस का अगर तिमाही दर तिमाही प्राफिट देखा जाए तो इसमें 1 फीसदी की बढ़त आई है। चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 13,101 करोड़ रुपये का प्राफिट हुआ था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications