नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा प्रीपेड प्लान महंगे कर दिये जाने के बाद मोबाइल उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ गया है। प्रमुख तीनों टेलीकॉम कंपनियों द्वारा प्रीपेड प्लान महंगे कर दिये जाने से करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं पर असर पड़ा है। प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी से सभी कंपनियों के ग्राहक लगभग एक समान ही प्रभावित हुए हैं। प्रमुख कंपनियों में जियो द्वारा 30 फीसदी तक प्रीपेड प्लान महंगे किये जाने की उम्मीद थी। मगर जियो ने भी अपने प्लान 40 फीसदी तक महंगे किये। इसके नतीजे में उपभोक्ताओं को अधिक पैसा देना पड़ रहा है और सभी प्लान पर लगभग पुराने प्लान जितने ही बेनेफिट मिल रहे हैं। मगर जियो ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। एक ट्रिक से जियो ग्राहक नये प्लान की जगह पुराने प्लान ही रिचार्ज कर सकते हैं। इससे आप नये महंगे प्लान से बच सकते हैं। आइये जानते हैं कि वो तरीका क्या है।
ऐसे करें पुराने प्लान रिचार्ज
अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं और पुराने सस्ते प्लान रिचार्ज करना चाहते हैं तो पहले जरूरी है कि अपने नंबर पर कोई एक्टिव प्लान न हो। इसका मतलब है कि आपको रिलायंस जियो की वेबसाइट या आधिकारिक सेल्फ-केयर एप्लिकेशन पर जाना होगा, और यहां आप लॉग इन करके रिचार्ज के लिए पुराने प्लान देख सकते हैं। इसका अर्थ है कि जियो अपने ग्राहकों को पुराने सस्ते प्लान रिचार्ज करने का एक और मौका दे रही है। मगर यदि आपने नये महंगे प्लान से रिचार्ज करवा लिया है तो आप पुराने प्लान से रिचार्ज नहीं कर सकेंगे।
यह है पुराने प्लान के लिए प्रोसेस
जियो ग्राहकों को मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद सेटिंग्स सेक्शन में नेविगेट करना होगा, और फिर उन्हें सेटिंग सेक्शन पर जाना होगा। यहाँ पर उन्हें "टैरिफ प्रोटेक्शन" बटन पर टैप करना होगा जहाँ उन्हें पुरानी योजनाएँ देखने को मिलेंगी। जियो के अलावा वोडाफोन और एयरटेल ने अपने प्लान 42 फीसदी तक महंगे किये हैं। हालाँकि जियो ने कहा है कि उसके प्लान एयरटेल और वोडाफोन के मुकाबले सस्ते हैं। मगर जियो अन्य नेटवर्कों पर असीमित कॉलिंग के बजाय सीमित मुफ्त मिनट दे रही है, जिसके ऊपर आपको 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा।
एयरटेल और वोडाफोन पर है असीमित मुफ्त कॉलिंग
एक और जहाँ जियो सीमित मुफ्त मिनटों के ऊपर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क वसूल रही है। वहीं दूसरी ओर एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ये शुल्क हटा चुकी हैं। जियो ये शुल्क वसूलना एक साल तक के लिए जारी रख सकती है, क्योंकि टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने आईयूसी शुल्क 31 दिसंबर 2020 तक जारी रखने का फैसला किया है। जियो वे कहा था कि ट्राई अगर यह शुल्क हटा दे तो वो भी असीमित मुफ्त कॉलिंग देगी।
यह भी पढ़ें - ट्राई का नया फैसला : जानें रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए क्यों है झटका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications