नयी दिल्ली। कुछ दिन पहले एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने ग्राहकों के लिए VoWi-Fi सर्विस शुरू करने का ऐलान किया था। अब रिलायंस जियो ने तीन सर्किलों में VoWi-Fi सर्विस शुरू कर दी है। इन सर्किलों में केरल, महाराष्ट्र और कोलकाता शामिल हैं। एयरटेल ने केवल दिल्ली-एनसीआर में यह सेवा शुरू करने की बात कही थी, जबकि इसने हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में VoWi-Fi सर्विस की टेस्टिंग शुरू की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने देश में VoWi-Fi सर्विस शुरू करने की आधिकारिक घोषणा नहीं है, मगर इन इलाकों के कई ग्राहकों ने अपने स्मार्टफोन में Jio Wi-Fi की उपलब्धता की सूचना दी है। रिलायंस जियो की VoWi-Fi सेवा किसी भी ब्रॉडबैंड ऑपरेटर पर काम करती है, जबकि इस समय एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग सेवा सिर्फ एयरटेल ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। VoWi-Fi एक ऐसी तकनीक है, जिसके जरिये आप बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं। जानते हैं यह तकनीक कैसे काम करती है।
किस काम आती है VoWi-Fi सर्विस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 5जी नेटवर्क आने से पहले वॉयस ओवर वाई-फाई तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। टेलीकॉम सेक्टर में चल रही तगड़ी प्रतियोगिता के बीच दूरसंचार कंपनियाँ इस पर ध्यान दे रही हैं। वॉयस ओवर वाई-फाई या Voice over Wi-Fi एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिये अगर आप किसी ऐसी स्थिति में फँस जायें कि आपके मोबाइल के नेटवर्क बिल्कुल समाप्त या खराब हों तो उस स्थिति में आप वाई-फाई कनेक्शन से बिना नेटवर्क के इस नयी तकनीक का इस्तेमाल करके कॉल कर पायेंगे।
वाई-फाई कनेक्शन के माध्यम से होगी कॉल
ध्यान रहे कि आप बिना नेटवर्क के वॉयस ओवर वाई-फाई से कॉल कर पायेंगे, मगर आपका किसी वाई-फाई कनेक्शन से जुड़ा होना जरूरी है। आपको बता दें कि पहले से ही नासिक के अलावा जियो की यह सुविधा दिल्ली में भी चालू है। वहीं एयरटेल ने बताया था कि कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन पर ही यह सुविधा चालू है। फिलहाल 4 कंपनियों के 24 मॉडल पर ही सपोर्ट मिलेगा, जिनमें ऐप्पल, सैमसंग, रेडमी और वनप्लस शामिल हैं। इन चारों कंपनियों के जो फोन वॉयस ओवर वाई-फाई को सपोर्ट करेंगे उनमें आईफोन10, आईफोन11, वनप्लस 7 और रेडमी के20 शामिल हैं।
ऐसे होगी VoWi-Fi कॉल
आप जरूर जानना चाहेंगे कि VoWi-Fi कॉल कैसे की जा सकती है। आपको बता दें कि वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल के सेटिंग सेक्शन में जा कर नेटवर्क सेटिंग में जायें। इसके बाद अपनी सिम के लिए वोल्ट को टर्न ऑन करें और फिर अपने मोबाइल को वाई-फाई से कनेक्ट करें। एक बार ऐसा करने के बाद आपको अपने फोन में वॉयस ओवर वाई-फाई का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आप टॉगल कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें - बैंक केवाईसी : यहां भी बताना पड़ेगा अपना धर्म, जाने क्यों
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications