नयी दिल्ली। रिलायंस जियो अपने नेटवर्क से दूसरे नेटवर्कों पर सीमित मुफ्त मिनटों से अधिक कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क वसूलना कम से कम एक साल तक के लिए जारी रख सकती है। इसी महीने के पहले सप्ताह में अपने प्रीपेड प्लान करने के साथ ही रिलायंस जियो ने दूसरे नेटवर्कों पर कॉल करने के लिए मुफ्त मिनट सीमित कर दिये थे। इससे अधिक दूसरे नेटवर्कों पर कॉल करने पर आपको 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। जैसे जियो के किसी प्लान में दूसरे नेटवर्कों के लिए 3000 मुफ्त मिनट दिये गये हैं तो इससे ज्यादा किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आपको 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। जियो के 98 रुपये वाले प्लान में दूसरे नेटवर्कों के लिए एक भी मिनट नहीं दिया गया है। यानी इस प्लान में आपको किसी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अलग से रिचार्ज करवाना ही होगा। मगर जियो आखिर क्यों एक साल तक यह शुल्क बरकरार रख सकती है, आइये जानते हैं।
ट्राई ने बढ़ायी आईयूसी शुल्क की अवधि
जियो के कम से कम एक साल के लिए दूसरे नेटवर्कों पर कॉल सीमित मिनटों से ऊपर शुल्क वसूलने के कारण है टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई द्वारा 6 पैसे प्रति मिनट के मोबाइल इंटरकनेक्ट यूसेज यानी आईयूसी चार्ज की अवधि एक साल के लिए बढ़ा देना। यानी किसी अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर आपके ऑपरेटर को उस नेटवर्क ऑपरेटर को 6 पैसे प्रति मिनट का आईयूसी शुल्क 31 दिसंबर 2020 तक देना होगा। जियो ने कहा था कि यदि ट्राई आईयूसी शुल्क हटा दे तो वे भी अन्य नेटवर्कों के लिए असीमित मुफ्त कॉलिंग शुरू कर देगी। मगर फिलहाल ऐसा एक साल संभव होता नहीं दिख रहा।
एयरटेल-वोडाफोन हटा चुके हैं शुल्क
अपने प्लान महंगे करने के साथ ही एयरटेल और वोडाफोन ने अपने नेटवर्कों से दूसरे नेटवर्कों के लिए असीमित मुफ्त कॉलिंग सुविधा खत्म कर दी थी। इसके बजाय इन दोनों कंपनियों ने जियो की तरह अपने हर प्लान में मुफ्त मिनट दिये थे। मगर तगड़ी प्रतियोगिता को देखते हुए पहले एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने ये शुल्क वापस ले लिया। हालाँकि जियो ने शुल्क बरकरार रखा है, जिसके ट्राई के नये फैसले के चलते एक साल तक बरकरार रहने की संभावना है। जियो ने अपनी सफाई में कहा था कि उसने अपने प्लानों में औसत कॉलिंग से अधिक मुफ्त मिनट दिये हैं।
पहले दोगुने से अधिक थे आईयूसी शुल्क
ट्राई ने 1 अक्टूबर 2017 को आईयूसी शुल्क 14 पैसे से घटा कर 6 पैसे कर दिये थे। ट्राई ने कहा था कि 1 जनवरी 2020 से यह शुल्क शून्य कर दिया जायेगा। मगर ट्राई ने फिलहाल यह फैसला एक साल के लिए टाल दिया है। आईयूसी शुल्क का भुगतान जिस ऑपरेटर से कॉल की गयी है उसके द्वारा जिस नेटवर्क पर कॉल की गयी है उस दूरसंचार कंपनी को भुगतान किया जाता है। यदि जियो से वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क पर कॉल करें तो जियो वोडाफोन को 6 पैसे प्रति मिनट का आईयूसी शुल्क देगी।
यह भी पढ़ें - ट्राई : 31 दिसंबर 2020 तक लगेगा 6 पैसे प्रति मिनट का आईयूसी शुल्क
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications