नई दिल्ली, अप्रैल 27। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने आज एक नया रिकॉर्ड बनाया। रिलायंस 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है। शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद सबसे बड़ी घरेलू कंपनी का आज कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2,828 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का नया उच्चतम स्तर है। मंगलवार को यह शेयर 2,775.70 रुपये पर बंद हुआ था। इससे कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 19.04 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची। इसमें फ्री-फ्लोट मार्केट कैप 9.71 लाख करोड़ रुपये रही। हालांकि बाद में रिलायंस के शेयर में गिरावट आई जिससे इसका शेयर लगभग सपाट 2,776 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18.80 लाख करोड़ रु रह गयी है।
कई दिग्गज कंपनियों को पछाड़ा
19 लाख करोड़ रु की मार्केट कैपिटल के साथ रिलायंस ने इसने चीन के लेंडर आईसीबीसी, अमेरिकी पेय निर्माता पेप्सिको, जापानी ऑटो दिग्गज टोयोटा और मीडिया प्रमुख डिज्नी को पीछे छोड़ दिया। 248 बिलियन डॉलर की कुल एम-कैप के साथ, यह अभी भी बैंक ऑफ अमेरिका, कोका कोला, फाइजर, एब्बी, एली लिली, नोवो नॉर्डिस्क, कॉस्टको और बीएचपी ग्रुप से पीछे है, जिनकी मार्केट कैप 250-300 अरब डॉलर के बीच है।
क्यों है तेजी
जानकारों का मानना है कि रिलायंस में तेजी इसलिए है क्योंकि इसका पेटकेम कारोबार तेल और गैस की कीमतों में उछाल के कारण बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जिसमें सिंगापुर जीआरएम अब तक के उच्चतम स्तर पर है। रिलायंस का टेलीकॉम बिजनेस भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति से अप्रभावित है, जबकि यह अपने रिटेल कारोबार में नये आयाम खोज रहा है। कंपनी अक्षय ऊर्जा बिजनेस में भी विस्तार कर रहा है।
कहां तक जा सकता है शेयर
अनुमान है कि रिलायंस का शेयर 3,000 रुपये के ऊपर चढ़ सकता है, जबकि 2,500 रुपये का स्तर इसके लिए तत्काल और मजबूत सपोर्ट लेवल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी (ताजीज) ने मंगलवार को ताजीज ईडीसी और पीवीसी प्रोजेक्ट के लिए एक औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए। ये एक संयुक्त उद्यम होगा, जो 2 अरब डॉलर से अधिक के कुल निवेश के साथ क्लोर-क्षार, एथिलीन डाइक्लोराइड (ईडीसी) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) उत्पादन सुविधा का निर्माण और संचालन करेगा।
लगातार बेहतर प्रदर्शन
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली 2,926 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज को खरीदने की सलाह दे रही है। स्टॉक इसके टॉप पिक्स में से एक है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि रिलायंस की बहु-वर्षीय कमाई और एनएवी अपग्रेड साइकिल वर्तमान में पूरी तरह से रनिंग में है। इसके शेयर ने 2022 में अब तक सूचकांक (सेंसेक्स) से बेहतर प्रदर्शन किया है।
जियो निकल गयी आगे
13 अप्रैल को जारी अपनी रिपोर्ट में घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2,880 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग दी थी। हाल ही में, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस की दूरसंचार इकाई, रिलायंस जियो ने फरवरी 2022 में भारती एयरटेल से आगे बढ़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी फिक्स्ड लाइन सेवा प्रदाता बन गई, जो कि सेक्टर नियामक ट्राई द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications