नई दिल्ली, मई 8। शेयर बाजार में बीते हफ्ते भारी गिरावट का दौर रहा। इसका असर यह हुआ है कि ज्यादातर शेयरों की वैल्यू कम हो गई है। इसके चलते निवेशकों को कई लाख करोड़ रुपये का नुकसान 1 हफ्ते में ही हो गया है। अगर सिर्फ एक कंपनी का नुकसान देखा जाए तो रिलायंस ने ही 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान करा दिया है। अगर सेंसेक्स की टॉप कंपनियों का हाल जाना जाए तो यह नुकसान करीब 3 लाख करोड़ रुपये का है। आइये जानते है कि बीते हफ्ते किन कंपनियों ने कितना नुकसान कराया है।

पहले जानें बीते हफ्ते शेयर बाजार का क्या हाल रहा
बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों ने कुल मिलाकर करीब 2,85,251.65 करोड़ रुपये का नुकसान कराया है। जबकि बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 2,225.29 अंक (3.89 प्रतिशत) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 691.30 अंक (4.04 प्रतिशत) के नुकसान के साथ बंद हुआ था। जानिए किस कंपनी ने कितना नुकसान कराया।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

ये हैं सबसे ज्यादा नुकसान करने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,14,767.5 करोड़ रुपये कम होकर 17,73,196.68 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 42,847.49 करोड़ रुपये कम होकर 12,56,152.34 करोड़ रुपये बची है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 36,984.46 करोड़ रुपये कम होकर 7,31,068.41 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 20,558.92 करोड़ रुपये कम होकर 5,05,068.14 करोड़ रुपये बची है। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 16,625.96 करोड़ रुपये कम होकर 5,00,136.52 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 16,091.64 करोड़ रुपये कम होकर 3,90,153.62 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
जानिए नुकसान करने वाली अन्य कंपनियां
एचडीएफसी की मार्केट कैप 13,924.03 करोड़ रुपये कम होकर 3,90,045.06 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 10,843.4 करोड़ रुपये कम होकर 4,32,263.56 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 10,285.69 करोड़ रुपये कम होकर 6,49,302.28 करोड़ रुपये बची है। अडानी ग्रीन एनर्जी की मार्केट कैप 2,322.56 करोड़ रुपये कम होकर 4,49,255.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।

मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,73,196.68 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,56,152.34 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 7,31,068.41 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,49,302.28 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,05,068.14 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 5,00,136.52 करोड़ रुपये
अडानी ग्रीन एनर्जी 4,49,255.28 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक 4,32,263.56 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल 3,90,153.62 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 3,90,045.06 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications