नयी दिल्ली। देश की सबसे प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड या आरआईएल एक और मामले में सबसे आगे निकल गयी है। बाजार पूँजी के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी इस बार पेट्रोल और डीजल की बिक्री के मामले में पूरी इंडस्ट्री को पछाड़ दिया है। कंपनी ने 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपने करीब 1400 पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की। दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनिंग परिसर की संचालक रिलायंस ने कहा कि कंपनी ने अपने 1,394 फ्यूल रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पंपों से डीजल की बिक्री में 11 फीसदी और पेट्रोल की बिक्री में 15 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की। यह पूरी इंडस्ट्री के मुकाबले काफी अधिक है। आपको बता दें कि इस दौरान इंडस्ट्री की डीजल बिक्री में 0.2 फीसदी और पेट्रोल सेल्स में 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

हर पेट्रोल पंप से बिका 342000 लीटर ईंधन
रिलायंस के हर पेट्रोल पंप से हर महीने 342000 लीटर ईंधन की बिक्री हुई। ये बाकी सरकारी पेट्रोल पंप कंपनियों के मुकाबले दोगुना, जिनमें इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम शामिल हैं। कंपनी ने एक प्रेजेंटेशन में इन आंकड़ों की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि अक्टूबर-दिसंबर में भारत की तेल मांग में 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं पेट्रोल मांग में 7.1 फीसदी और एलपीजी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। रिलायंस ने कहा कि उसके नेटवर्क के माध्यम से खुदरा और थोक ईंधन बिक्री में एक मजबूत बढ़त दिखी।
कितनी रही आमदनी
रिलायंस ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की पेट्रो खुदरा बिक्री आमदनी 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,725 करोड़ रुपये रही। इन तीन महीनों में कंपनी ने 53.8 करोड़ लीटर ईंधन बेचा। रिलायंस द्वारा संचालित 1,394 पेट्रोल पंपों में से 518 की मालिक रिलायंस खुद है, जबकि शेष डीलरशिप पर संचालित होते हैं। पिछले साल अप्रैल में, रिलायंस ब्रिटेन की बीपी पीएलसी को 7,000 करोड़ रुपये में अपने पेट्रो रिटेल बिजनेस की 49 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर सहमत हुई थी।
यह भी पढ़ें - रिलायंस को क्यों पड़ी 14,370 करोड़ रुपये के लोन की जरूरत, जानें यहां
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications