Reliance Power Share: सोमवार सुबह से ही रिलायंस पावर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार खुलते ही कंपनी का स्टॉक 45.45 रुपए पर खुला और थोड़ी देर में 46.73 रुपए तक पहुंच गया। दोपहर 2 बजे तक यह करीब 1.64% की बढ़त के साथ 45.82 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

भूटान से हुआ समझौता
इस उछाल के पीछे वजह है कंपनी को भूटान सरकार की ओर से मिला एक खास सोलर प्रोजेक्ट। कंपनी ने बताया कि उन्होंने ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (GDL) के साथ बिजली आपूर्ति के लिए एक शुरुआती समझौता किया है। यह कंपनी भूटान सरकार की निवेश शाखा DHI के अंतर्गत आती है।
500 मेगावाट का बनने जा रहा है प्रोजेक्ट
इस समझौते के तहत रिलायंस पावर और भूटान की निवेश कंपनी मिलकर 500 मेगावाट क्षमता वाला सोलर प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। इस पर कुल मिलाकर 2,000 करोड़ रुपए तक का निवेश होगा। प्रोजेक्ट को दोनों कंपनियां मिलकर बनाएंगी, चलाएंगी और इसका ऑनेरशिप भी बराबर-बराबर रहेगा।
दो साल में पूरा होगा काम
इस सोलर प्लांट का निर्माण अगले दो सालों में सही तरीके से किया जाएगा। इसके पूरा हो जाने के बाद यह भूटान में अब तक की सबसे बड़ा सोलर प्रोजेक्ट होगा।
भारत-भूटान साझेदारी को मिलेगा नया बल
रिलायंस पावर का कहना है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ उनके रिन्यूएबल एनर्जी प्लान को मजबूत करेगा बल्कि भारत और भूटान के बीच आर्थिक रिश्तों को भी एक नई दिशा देगा। यह अब तक का सबसे बड़ा प्राइवेट विदेशी निवेश माना जा रहा है जो भूटान के सोलर सेक्टर में हो रहा है।
कम निवेश से बड़ी सोलर प्रोजेक्ट तक रिलायंस पावर ने एक बार फिर दिखा दिया कि सीमाओं से परे जाकर भी कारोबार को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस कदम से न केवल कंपनी को फायदा मिलेगा बल्कि भारत की वैश्विक ऊर्जा भागीदारी को भी मजबूती मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications