Reliance Power Share: कारोबारी सेशन के दूसरे दिन मंगलवार को गिरते हुए बाजार के बीच भी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर 1 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड करते हुए दिख रहे हैं। कंपनी की इस तेजी के पीछे की वजह फाइनेंशियल ईयर 2025 के मजबूत मार्च क्वार्टर रिजल्ट के बाद सरकारी कंपनी SJVN से मिले बड़े कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर के बाद देखने को मिली है।
आज रिलायंस पावर लिमिटेड 43 रुपए के लेवल पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है। वहीं, सोमवार को शेयर 42 रुपए पर बंद हुआ था। रिलायंस पावर लिमिटेड की मार्केट कैप में भी तेजी आई है जो 17393 करोड़ रुपए हो गई है।

घाटे से बाहर आई कंपनी
रिलायंस पावर ने साल 2025 की मार्च तिमाही में 125 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया है। खास बात ये है कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 397 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। यानी कंपनी ने घाटे से उबरकर फिर से मुनाफा कमाया है।
सरकारी प्रोजेक्ट से मिली मजबूती
कंपनी की सहायक फर्म रिलायंस एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सरकार की कंपनी SJVN से एक बड़ा सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इसमें 350 मेगावाट सोलर प्लांट और 175 मेगावाट एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के मिलने से कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार मिली है।
कर्ज में दिखी बड़ी गिरावट
रिलायंस पावर ने अपने ऊपर का बोझ भी कम किया है। कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो घटकर 0.88:1 हो गया है। जबकि पहले ये 1.61:1 था। यानी कंपनी ने अपने कर्ज को काफी हद तक कम किया है।
इंकम और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में इजाफा
इस तिमाही में कंपनी की कुल इंकम 266 करोड़ रुपए रही है। वहीं, कंपनी का EBITDA (ऑपरेटिंग मुनाफा) बड़ी छलांग लगाते हुए 589 करोड़ रुपए हो गया जो एक साल पहले सिर्फ 48 करोड़ रुपए था। हालांकि, कुल रेवेन्यू मामूली गिरकर 1978 करोड़ रुपए रहा।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications