नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने रेग्युलेटरी डिस्कोलजर में बताया है कि उसे वैश्विक निवेश से जुड़ी कंपनी केकेआर से 5,550 करोड़ रुपये मिल गया है। यह पैसा केकेआर की तरफ से किए निवेश की घोषणा के बाद मिला है। केकेआर ने रिलायंस रिटेल की 1.28 फीसदी हिस्सेदारी लेने का फैसला किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी इकाई में केकेआर से मिला यह दूसरा निवेश है। केकेआर इससे पहले जियो में 11,367 करोड़ रुपये के निवेश कर 2.32 फीसद हिस्सेदारी ले चुकी है।

तेजी से आगे बढ़ रही रिलायंस रिटेल
रिलायंस रिटेल देश के रिटेल कारोबार की बड़ी कंपनी है। इस रिटेल चेन में सुपरमार्केट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक चेन स्टोर्स, कैश एंड कैरी होलसेल बिजनेस, फास्ट-फैशन आउटलेट्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर जियो मार्ट शामिल है। कंपनी के करीब 7,000 शहरों में 12,000 के आसपास स्टोर्स हैं। इससे पहले रिलायंस समूह की टेलीकॉम और डिजिटल क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो ने बड़े पैमाने पर निवेश हासिल किया था। अब रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने रिटेल कारोबार पर फोकस कर रहे हैं।
इससे पहले मिल चुका है इनसे निवेश
जीआईसी रिलायंस रिटेल में 5512.5 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी है। इसके बदले में उसे 1.22 फीसदी हिस्सेदारी मिली है। वहीं टीपीजी 1838.7 करोड़ रुपये के निवेश से 0.41 फीसदी हिस्सेदारी ले चुकी है। रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। शुरुआत में केकेआर, जनरल अटलांटिक, मुबाडला और सिल्वर लेक पार्टनर्स इसमें निवेश का एलान कर चुके हैं, जिसके बदले उन्हें कंपनी में कुल 7.28 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications