नई दिल्ली। मुकेश अंबानी कोरोना के दौरान वर्क फ्राम होम कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान वह काम अपने ऑफिस जाने से भी ज्यादा कर रहे हैं। जहां उन्होंने शुरू में रिलायंस जियो में करीब 20 बिलियन डॉलर (करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) के निवेश प्रस्ताव फाइनल किए, वहीं अब शॉपिंग शुरू कर दी है। इस शॉपिंग के दौरान उन्होंने देश की प्रमुख शॉपिंग कंपनी बिग बाजार को अपनी सहायक कंपनियों के साथ ही खरीद लिया है। हजारों करोड़ रुपये में हुए इस सौदे के बाद रिलायंस रिटेल देश की चुनिंदा कंपनियों में हो जाएगी। अरबपति किशोर बियानी के स्वामित्व वाले फ्यूचर ग्रुप में सुपरमार्केट चेन बिग बाजार, अपमार्केट फूड स्टोर्स फूडहॉल और क्लोथिंग चेन ब्रांड फैक्ट्री शामिल है।
जानिए क्या है पूरा सौदा
रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) ने फ्यूचर समूह के रिटेल और थोक कारोबार तथा लॉजिस्टिक्स और भंडारण कारोबार को खरीदने की घोषणा की। रिलायंस की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ''रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (आरआरवीएल) ने आज (शनिवार को) फ्यूचर समूह के खुदरा और थोक कारोबार तथा लॉजिस्टिक्स और भंडारण कारोबार के एकमुश्त 24,713 करोड़ रुपये के दाम में अधिग्रहण की घोषणा की।''
ऐसे आगे बढ़ेगा सौदा
रिलायंस की सहायक कंपनी आरआरवीएल ने कहा है कि इस अधिग्रहण योजना के तहत फ्यूचर समूह अपनी कुछ कंपनियों का विलय फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) में करेगा। कंपनी ने बताया कि इस योजना के तहत फ्यूचर समूह के खुदार और थोक कारोबार को आरआरवीएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफ स्टाइल लिमिटेड (आरआरएफएलएल) को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अपैरल, जनरल मर्चेंडाइज और खुद के एफएमसीजी ब्रांड वाला फ्यूचर ग्रुप का पोर्टफोलियो ग्राहकों को व्यापक पेशकश में सहायक होगा। इस अधिग्रहण को अभी जरूरी मंजूरियां मिलना बाकी है।
जानिए इस डील पर मुकेश अंबानी की बेटी ने क्या कहा
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने कहा है कि 'इस लेन-देन के साथ, हम फ्यूचर ग्रुप के प्रसिद्ध प्रारूपों और ब्रांड्स को एक घर प्रदान करने के साथ-साथ इसके बिजनेस इकोसिस्टम को संरक्षित करके खुश हैं, जिसने भारत में आधुनिक खुदरा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम छोटे व्यापारियों और किराना दुकानदारों के साथ-साथ बड़े उपभोक्ता ब्रांडों के साथ सक्रिय सहयोग के हमारे अनूठे मॉडल के साथ खुदरा उद्योग की वृद्धि की गति को जारी रखने की उम्मीद करते हैं। हम देश भर में अपने उपभोक्ताओं को लगातार बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
यह भी पढ़ें : पैसा हुआ डबल : Reliance ने 90 दिनों में निवेशकों को पैसा कर दिया दोगुना
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications