नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने 30 अक्टूबर 2020 को अपने दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। टेलीकॉम और रिटेल बिजनेस की बदौलत रिलायंस ने बेहतर वित्तीय नतीजे पेश किए। सितंबर तिमाही में रिलायंस का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 9567 करोड़ रुपये रहा है। वहीं इससे पहले जून तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड प्रॉफिट 8380 करोड़ रुपये था। जून में कंपनी का प्रॉफिट 13,248 करोड़ रुपये था, जिसमें 4966 करोड़ रुपये अन्य आय के रूप में शामिल था। कंपनी को यह अन्य आय रिलायंस-बीपी मोबिलिटी में बीपी को हिस्सेदारी बेचने से मिली थी।

आमदनी में आई गिरावट
वहीं सितंबर तिमाही में रिलायंस की आमदनी 1,16,195 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 1,53,384 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार कंपनी की पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले आमदनी 24 फीसदी घटी है।
रिलायंस की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम की खास बातें
तिमाही का कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ एक बार फिर 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया। कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ 28 फीसदी बढ़कर 10,602 करोड़ रुपये रहा।
कंसोलिडेटिड तिमाही ईबिटा 7.9 फीसदी तिमाही दर तिमाही बढ़कर 23,299 करोड़ रुपये हो गया है।
कंसोलिडेटिड रेवेन्यू में 27.2 फीसदी की क्रमिक वृद्धि दर्ज हुई है। दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटिड रेवेन्यू 1,28,285 करोड़ रुपये रही है।
दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल के इडिबिटा में उछाल आया है, पिछली तिमाही के मुकाबले ये 85.9 फीसदी बढ़कर Rs 2,006 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में रिलायंस ने करीब 30,000 रोजगार पैदा किए हैं।
दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का राजस्व पिछली तिमाही के मुकाबले 30.0 फीसदी बढ़कर Rs 41,100 करोड़ रुपये हो गया।
रिलायंस रिटेल का बढ़ा मुनाफा
वित्तीय वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल की आमदनी 4.93 फीसदी बढ़कर 39,199 करोड़ रुपये रही है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 13.77 फीसदी गिरकर 2009 करोड़ रुपये पर आ गया।
यह भी पढ़ें : Jio Mart : भारी कमाई के लिए तुरंत बनें डिस्ट्रीब्यूटर, ये है तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications