Reliance Industries Share Price: कारोबारी सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। मार्केट के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सोमवार को बाजार उछाल के साथ बंद हुआ था। आज ट्रेडिंग के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर फोकस में बने हुए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने हेल्दी फूड और बेवरेज इंडस्ट्री में बड़ा कदम रखा है। कंपनी ने हाल ही में नेचरएज बेवरेजेज के साथ जॉइंट वेंचर किया है और इसमें बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस साझेदारी के साथ रिलायंस अब उस मार्केट में उतर गई है, जहां लोगों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है यानी हेल्दी और फंक्शनल ड्रिंक्स सेगमेंट।
आज कंपनी के शेयर ऐसे कर रहे हैं कारोबार
आज ट्रेडिंग के दौरान रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 9:47 बजे तक करीब 2% उछलकर 1926 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1892 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 2045 रुपए जुलाई 2025 में टच किया था। वहीं, कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 1446 रुपए अगस्त 2024 में टच किया था। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में 1.53% का रिटर्न दिया है।
क्यों खास है यह कदम?
आज के समय में ग्राहक सिर्फ स्वाद पर नहीं बल्कि अपने हेल्थ और फिटनेस पर भी ध्यान देने लगे हैं। शुगर-फ्री ड्रिंक्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर पेय, एनर्जी ड्रिंक और प्रोबायोटिक ड्रिंक्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में रिलायंस का यह फैसला न केवल बिजनेस के नजरिए से स्मार्ट है बल्कि बदलते ग्राहक व्यवहार को समझने का भी संकेत है।
क्या करता है नेचरएज बेवरेजेज?
नेचरएज बेवरेजेज एक ऐसी कंपनी है जो फंक्शनल और हेल्दी ड्रिंक्स बनाने पर फोकस करती है। इसमें ऐसे प्रोडक्ट शामिल होते हैं जो सिर्फ प्यास बुझाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि शरीर को पोषण और ऊर्जा भी देते हैं। रिलायंस के जुड़ने से अब कंपनी के प्रोडक्ट बड़े पैमाने पर उत्पादन और वितरण तक पहुंच पाएंगे।
रिलायंस का नेटवर्क बनेगा ताकत
रिलायंस के पास पूरे भारत में मजबूत रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन चैनल है। लाखों किराना स्टोर्स, रिलायंस फ्रेश और स्मार्ट जैसे आउटलेट्स, साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट के जरिए कंपनी पहले से ही बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंच रखती है। इस नेटवर्क की मदद से हेल्दी ड्रिंक्स अब सिर्फ मेट्रो सिटी तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी आसानी से उपलब्ध होंगे।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications