नई दिल्ली, जनवरी 21। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज अपने तीसरे तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश किए। कंपनी का ग्रुप के रूप में अबतक का रिकॉर्ड 20,539 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटिड मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आय भी अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है और यह 52.2 फीसदी बढ़कर 2,09,823 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 18,549 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13,101 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 55 फीसदी बढ़कर 1,91,271 करोड़ रुपये पहुंच गया।
जानिए मुकेश अंपनी ने क्या कहा
रिलायंस के वित्तीय नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। हमने अपने सभी व्यवसायों के मजबूत योगदान के साथ रिकॉर्ड ऑपरेटिंग रिजल्ट्स दिए हैं। त्योहारों के मौसम और तालाबंदी में ढील की वजह से खपत में मजबूत वृद्धि के साथ रिटेल बिजनेस की गतिविधि सामान्य हो गई है। हमारे डिजिटल सेवा व्यवसाय ने भी व्यापक, टिकाऊ और लाभदायक बढ़ोतरी दर्ज की है।
जियो प्लेटफॉर्म्स का कारोबार तेजी से बढ़ा
जियो प्लेटफॉर्म्स के तहत डिजिटल सेवाओं के कारोबार ने भी अच्छी प्रगति दर्ज हुई है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का इबिटा 10,008 करोड़ रुपये रहा, जो बीते साल की तुलना में 18.1 फीसदी ज्यादा है। वहीं जियो का ग्राहक आधार तीसरी तिमाही की समाप्ति पर 42 करोड़ के ऊपर निकल गया है। प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह डेटा और वॉयस ट्रैफिक यानी कॉलिंग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिलायंस रिटेल ने भी किया रिकॉर्ड कारोबार
रिलायंस रिटेल ने दिसंबर 2021 की तिमाही के दौरान रिकॉर्ड कारोबार किया है। इस दौरान रिलायंस रिटेल का सकल राजस्व 52.5 फीसदी बढ़कर 57,714 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के इबिटा में 23.8 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications