आरआईएल के प्रमुख मुकेश अंबानी भारत में जियो के मोबाइल नेटवर्क के बाद अब फ्यूल पंप का विस्तार करेंगे।
नई दिल्ली: आरआईएल के प्रमुख मुकेश अंबानी भारत में जियो के मोबाइल नेटवर्क के बाद अब फ्यूल पंप का विस्तार करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन की ऊर्जा कंपनी बीपी पीएलसी ने भारत में संयुक्त रूप से पेट्रोल पंप चेन का विस्तार करने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत कंपनी ब्रांड के पेट्रोल पंपों की संख्या मौजूदा 1,400 से बढ़ाकर 5,500 तक पहुंचाई जायेगी। आपको बता दें कि ये पेट्रोल पंप 'जियो-बीपी' ब्रांड के तहत खोले जाएंगे।महंगा पड़ेगा नए साल में क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना, बढ़ सकती हैं ब्याज दरें ये भी पढ़ें

फिलहाल रिलायंस के 1,400 के करीब पेट्रोल पंप
कंपनी के मुताबिक आरआईएल और बीपी ने भारत में नये ईंधन ब्रांड क्षेत्र में संयुक्त उद्यम की स्थापना के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। यह समझौता इससे पहले अगस्त में हुये शुरुआती समझौते के बाद हुआ है। इसमें कहा गया है कि जरूरी नियामकीय और अन्य मंजूरियां मिलने पर यह संयुक्त उद्यम 2020 की पहली छमाही में बन जायेगा। रिलायंस के इस समय 1,400 के करीब पेट्रोल पंप हैं। इसके अलावा कुछ हवाईअड्डों पर 30 के करीब विमान ईंधन स्टेशन भी हैं। इनका आरआईएल- बीपी के नये संयुक्त उद्यम द्वारा अधिग्रहण कर लिया जायगा और भविष्य में इस साझेगारी का विस्तार किया जायेगा।
रिलायंस ने किया बीपी से समझौता
इस नये संयुक्त उद्यम में आरआईएल के पास 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि बीपी के पास 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी। मालूम हो कि आरआईएल ने अगस्त में कहा था कि बीपी उसके मौजूदा पेट्रोल पंप कारोबार में 49 फीसदी हिस्सेदारी के लिये 7,000 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। रिलायंस और बीपी के बीच 2011 के बाद से यह तीसरी संयुक्त उद्यम समझौता है। इससे पहले 2011 में बीपी ने रिलायंस के 21 तेल एवं गैस खोज एवं उत्पादन ब्लाक में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। यह हिस्सेदारी 7.2 अरब डालर में खरीदी गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications