Jio Financial Services : कल यानी 21 अक्टूबर को रिलायंस ने चालू वित्तीय वर्ष के परिणाम जारी किए थे। यह वित्तीय परिणाम हालांकि बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन इसमें निवेशकों के लिए एक अच्छी दी गई है। रिलायंस अपने वित्तीय कारोबार को एक अलग कंपनी के रूप में शेयर बाजार में लिस्ट कराएगी। इस कंपनी के शेयर निवेशकों को खरीदने नहीं होंगे। यह शेयर रिलायंस अपने निवेशकों को फ्री में देगी।

जानिए पूरा मामला क्या है
रिलायंस ने ऐलान किया है कि वह वित्तीय क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। इसलिए वह अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई डीमर्ज करके एक नई कंपनी बनाएगी। इस कंपनी का नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) होगा। इस कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट भी कराया जाएगा। हालांकि शेयर बेचने की जगह फ्री में दिए जाएंगे। अब सवाल है कि यह शेयर किसे मिलेंगे। तो आइये जानते हैं कि यह शेयर किसे मिलेंगे।

किसे मिलेंगे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के फ्री शेयर
रिलायंस जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के शेयर अपने निवेशकों को फ्री देगी। कंपनी ने घोषणा की है कि वह रिलायंस के हर शेयर के बदले नई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का एक शेयर फ्री में देगी। यह शेयर 10 रुपये का फुलीपेडअप शेयर होगा। हालांकि इसके लिए अभी कट ऑफ डेट तय नहीं की गई है। ऐसा इसलिए है कि इस नए कारोबार को शुरू करने और इस कंपनी को रिलायंस को डिमर्ज करने के लिए अभी रेग्युलेटरों की तरफ से मंजूरी मिलना बाकी हैं।
जानिए नई कपंनी का कितना है कारोबार
रिलायंस के वित्तीय परिणाम जारी करते हुए कंपनी ने बताया है कि नई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) का कारोबार 31 मार्च, 2022 तक 1,387 करोड़ रुपये का था। यह रिलायंस के कुल कारोबार का 0.3 फीसदी ही था।

जानिए कैसे रहे हैं रिलायंस के वित्तीय परिणाम
कल यानी 21 अक्टूबर 2022 को रिलायंस ने अपनी वित्तीय परिणाम भी जारी किए हैं। इन परिणामों में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में रिलायंस का शुद्ध लाभ 13,656 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 13,680 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसके अलावा पिछली तिमाही की तुलना में रिलायंस का शुद्ध लाभ 24 फीसदी कम रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications