
Reliance will give free shares of Jio Financial: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) को शेयरधारकों ने रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (आरएसआईएल) को अलग करने के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं आज रिलायंस का शेयर काफी तेजी के साथ बंद भी हुआ है।
इस संबंध में मंगलवार को आरआईएल के शेयरधारकों और लेनदारों की एक बैठक हुई। इस बैठक में डिमर्जर के प्लान को मंजूरी मिल गई। इसके आलावा आरएसआईएल का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इस डीमर्जर के तहत रिलायंस के शेयरधारकों को हर शेयर के बदले नई कंपनी का एक शेयर फ्री में दिया जाएगा।
शेयर बाजार को दी गई रेग्युलेटरी फाइलिंग के अनुसार इस डीमर्जर स्कीम के पक्ष में लगभग 100 फीसदी वोट दिए गए हैं।
वहीं सेंट्रम ब्रोकिंग की एक गणना के अनुसार जिओ फाइनेंशियल नेथ वर्थ के हिसाब से कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस से भी बड़ी कंपनी होगी। इस गणना के अनुसार रिलायंस की यह नई कंपनी देश की पांचवीं बड़ी वित्तीय क्षेत्र की कंपनी होगी। 31 मार्च, 2022 तक इस नई कपंनी का कारोबार 1,387 करोड़ रुपये था।
डीमर्ज होने से रिलायंस और नई कंपनी के शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉक होगी। जिसका फायदा सभी को होगा। वहीं ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार नई कंपनी के शेयर की लिस्टिंग अक्टूबर में हो सकती है।

सेंट्रम ब्रोकिंग की गणना के अनुसार नई कंपनी प्रति शेयर मूल्य 147-178 रुपये हो सकती है। वहीं डीमर्जर के बाद जेएफएसएल में प्रमोटर कंपनी यानी रिलायंस की हिस्सेदारी 49.11 फीसदी हो जाएगी।
वहीं रिलायंस का शेयर आज करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 2448 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज रिलांयस का शेयर लगभग अपने उच्चतम स्तर पर आकर बंद हुआ है।
रिलायंस के शेयर आज न्यूनतम स्तर जहां 2415 रुपये रहा तो वहीं उच्चतम स्तर 2453 रुपये का रहा है। वहीं रिलायंस का एक साल में न्यूनतम स्तर 2180 रुपये का रहा है। वहीं उच्चतम स्तर 2817 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications