नई दिल्ली, सितंबर 16। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज 16 सितंबर को सोने के रेट नीचे फिसले हैं। इससे 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47000 रु से भी कम हो गयी है। सोने के साथ-साथ आज चांदी भी सस्ती हुई है और चांदी की कीमत 62500 रु के करीब आ गयी है। चेक करें सोने-चांदी के ताजा रेट।
16 सितंबर के सोने रेट
गुरुवार 16 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 416 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47255 रु से गिर कर 46839 रु पर आ गया। इस समय सोने की कीमत पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड हाई से करीब 9450 रु कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 549 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63081 रु से गिर कर 62532 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 415 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46651 रु और 22 कैरेट वाला सोना 381 रु सस्ता होकर 42905 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 312 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35129 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 243 रु गिर कर 27401 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड हॉलमार्क जरूर चेक करें
16 जून 2021 से देश में केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाएंगे। क्योंकि देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।
हॉलमार्क बताता है सोने की शुद्धता
अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।


Click it and Unblock the Notifications