नई दिल्ली, अगस्त 16। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है पंजाब में कुछ ना कुछ नई योजनाओं का ऐलान हो रहा है। अब पंजाब सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए एक नई सुविधा लेकर आई है। भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने आटे की होम डिलिवरी कराने की सुविधा का ऐलान किया है। यह सुविधा मोबाइल फेयर प्राइस शॉप्स (एमपीएस) के तहत शुरू होगी। एमपीएस एक प्रकार का ट्रांसपोर्ट वाहन होगा।
वाहन में होगा जीपीएस
एमपीएस वाहन में जीपीएस और कैमरों लगे होंगे। कैमरे और जीपीएस के साथ-साथ इस वाहन में बायोमेट्रिक सत्यापन की मशीन, वजन तौलने की मशिन, प्रिंटेड पर्ची निकलने आदि कि सुविधा रहेगी। देश में महंगाई का दौर चल रहा है। खाने पिने के समानों के दाम आसमान छू रहे हैं। गेहू के आटे की कीमतो में भी भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। महंगाई को देखते हुए पंजाब सरकार आटे की होम डिलिवरी कराने की सुविधा शुरू कर रही है।
1 अक्टूबर से शुरू होगी सुविधा
मोबाइल फेयर प्राइस शॉप्स की मदद से गेहू के आटे की होम डिलिवरी की सुविधा 1 अक्टूबर 2022 से मिलनी शुरू हो जाएगी। आटे की डिलवरी करने के लिए पूरे राज्य को आठ भागो में बाटा गया है। प्रेदश के लोगों को घर-घर राशन मुहैया कराने के अपने ऐलान के तहत आम आदमी पार्टी की सरकार ने आटे की होम डिलीवरी की सुविधा की शुरुआत करने का फैसला लिया था। सरकार इस योजना की मदद से लोगों को 2 रुपए किलो के हिसाब से आटा देगी। आटे की डिलेवरी सुचारू रुप से करने के लिए राज्य को 8 जोन में बाटा गया है।
कम होगा रसोई का खर्चा
पंजाब सरकार के खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत रजिस्टर्ड प्रत्येक लाभार्थी को यह सुविधा मिलेगी। 1 अक्टूबर से इस सभी लाभार्थीयों को गेहूं के आटे की होम डिलीवरी का विकल्प मिलेगा। खाद्य मंत्री के मुताबिक होम डिलीवरी योजना से लाभार्थियों को आटा पिसाने का खर्च नहीं देना होगा और आटा सस्ता भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications