नयी दिल्ली। अगर आपका इरादा कार खरीदने का है तो ये इसके लिए एक दम बेस्ट टाइम है। इस समय आपको दमदार कारों पर 1 लाख रु तक का डिस्काउंट मिल सकता है। अगस्त महीने में आपके पास नई कार पर 1 लाख रु तक डिस्काउंट हासिल करने का सुनहरा मौका है। दरअसल रेनॉल्ट इंडिया और टाटा मोटर्स ने अगस्त महीने के लिए अपनी कारों पर भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है। इनमें कई तरह के बेनेफिट शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों के ये ऑफर्स 31 अगस्त तक उपलब्ध हैं। रेनॉल्ट अपनी कारों पर शुरुआती 4 महीने नो-ईएमआई (शुरुआती 4 महीने ईएमआई नहीं चुकानी होगी) ऑफर भी दे रही है। साथ ही रेनॉल्ट की क्विड, ट्राइबर और डस्टर पर बेहतरीन ऑफर्स पेश किए गए हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग कारों पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में।
रेनॉल्ट क्विड पर 47000 रु बचाने का मौका
अगस्त महीने में आपको रेनॉल्ट क्विड पर 40000 रुपये की छूट मिलेगी। ये छूट केरल, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में दी जा रही है। साथ ही 7000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इन राज्यों के अलावा देश के बाकी हिस्से में इस कार पर 35000 रु का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। मालूम हो कि क्विड के "RxL 800cc" वेरिएंट को आप केरल में 3.99 लाख रु की कीमत पर खरीद सकते हैं। वैसे क्विड की शुरुआती कीमत 2.94 लाख रु है।
ट्राइबर और डस्टर पर भी भारी छूट
रेनॉल्ट ट्राइबर एक बेहद शानदार लुक वाली कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रु है। इस कार पर केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में 40,000 रु तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं आपको 7000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। देश के बाकी हिस्से में इस कार पर 30,000 रु का कैश डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगस्त में आप रेनॉल्ट डस्टर पर केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में 80000 रु का कैश डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इस कार पर 20000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। बाकी जगह डस्टर पर 70000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वैसे बता दें कि डस्टर की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रु है।
टाटा की इन कारों पर मिल रहे ऑफर्स
टाटा मोटर्स ने भी अगस्त महीने के लिए अपनी कई कारों पर एक से एक बेहतर ऑफर पेश किए हैं। टाटा हैरियर बीएस-6 पर इस समय सबसे अधिक 1 लाख रु की छूट दी जा रही है। हैरियर के ऑटोमेटिक मॉडलों पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। बाकी वेरिएंट्स पर भी 80000 रु तक बचा सकते हैं। इनमें 25000 रु का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 40000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। वहीं हैरियर के डार्क एडिशन वेरिएंट पर भी कंपनी की तरफ से 60000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें कॉर्पोरेट और एक्सचेंज बोनस दोनों शामिल हैं।
टाटा नेक्सन, टियागो और टिगोर पर ऑफर
टाटा नेक्सन पर इस महीने 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि नेक्सन के मॉडल डीजल पर ये दोनों बेनेफिट मिलेंगे। मगर पेट्रोल मॉडल पर सिर्फ कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। टाटा टियागो पर 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस कार पर 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। टाटा टिगोर पर भी 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15000 रु का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications