देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतों से लोग काफी परेशान हो गए है। लगातार कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। प्याज की आसमान छूती कीमतों ने अब रिजर्व बैंक को भी परेशान कर दिया है।
नई दिल्ली: देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतों से लोग काफी परेशान हो गए है। लगातार कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। प्याज की आसमान छूती कीमतों ने अब रिजर्व बैंक को भी परेशान कर दिया है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की इस महीने की शुरुआत में रेपो दर पर निर्णय लेने के लिये हुई बैठक में प्याज का मुद्दा छाया रहा।

भारी बारिश की वजह खरीफ फसल को नुकसान
रिजर्व बैंक ने गुरुवार को बैठक का ब्यौरा प्रकाशित किया। आप इस बात से पूरी तरह अवगत होंगे कि देश भर में प्याज की कीमतें सितंबर से बढ़ी हुई हैं। दिल्ली में प्याज का औसत भाव 130 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में कहा कि खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में तेजी से बढ़ी और अक्टूबर में भी इसमें तेजी देखी गयी। देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश से खरीफ फसल को नुकसान होने के कारण सब्जियों के भाव बढ़े हैं, और इसी कारण खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ी है।
रेपो दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला
वहीं छह सदस्यीय एमपीसी ने पांच दिसंबर को समाप्त हुई बैठक में रेपो दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया था। दास के साथ ही एमपीसी के पांच अन्य सदस्यों चेतन घाटे, पामी दुआ, रविंद्र एच. ढोलकिया, माइकल देवव्रत पात्रा और विभु प्रसाद कानुनगो ने रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर बनाये रखने के पक्ष में वोट किया। बता दें कि रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर कानुनगो ने भी दास की बात दोहराते हुए कहा कि अक्टूबर और नवंबर की शुरुआत में हुई बेमौसम बारिश ने कुछ फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे मंडी में इनकी आवक पर असर पड़ा है।
पिछले तीन महीनों के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति बढ़ी
इसका परिणाम हुआ कि मांग और आपूर्ति के तात्कालिक असंतुलन से चुनिंदा सब्जियों विशेषकर प्याज की कीमतें चढ़ गयीं। कुल मिलाकर आर्थिक वृद्धि और खुदरा मुद्रास्फीति के परिदृश्य पर कई अनिश्चितताएं छायी हुई हैं। दास की मानें तो प्याज एवं अन्य सब्जियों के भाव में तेजी के कारण पिछले तीन महीनों के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति बढ़ी है। हालांकि यह अस्थायी हो सकती है। खरीफ की देरी से बुवाई वाली फसलों के बाजार में आने से स्थिति में क्रमिक सुधार की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी खुदरा मुद्रास्फीति के परिदृश्य को लेकर वृहत्तर स्प्ष्टता की जरूरत है, कि कुल मिलाकर खाद्य मुद्रास्फीति का आने वाले समय में क्या रुख रहने वाला है, क्योंकि दाल, अनाज, दूध, चीनी आदि जैसे अन्य खाद्य उत्पादों को लेकर अनिश्चितताएं हैं। दास ने कहा, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि दूरसंचार सेवाओं का शुल्क बढ़ने का खुदरा मुद्रास्फीति पर किस तरह का असर होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications