Fraud In The Name Of RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अपने नाम पर की जा रही जालसाजी से कई लोगों निशाना बना चुके हैं। आरबीआई ने ऐसे फ्रॉड के बारे में लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है। केंद्रीय बैंक ने लोगों से अपने अकाउंट के लॉगिन जानकारी, OTP या KYC डॉक्यूमेट्स को किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करने के लिए कहा है। आइए इस फ्रॉड के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

इस तरह हो रहा है ये आरबीआई के नाम पर फ्रॉड
इस फ्रॉड में फ्रॉड करने वाला व्यक्ति केंद्रीय बैंक के कर्मचारी होने का दावा करता है और आम आदमी को लॉटरी जीतने, पैसे ट्रांसफर और सरकारी योजनाओं जैसे झूठे प्रस्तावों के साथ लुभाने की कोशिश करता है। फिर आम आदमी से पैसे ट्रांसफर या अन्य सर्विसेस के लिए चार्ज की भुगतान करने के लिए कहा जाता है।
RBI द्वारा एक अन्य तरीके से भी ये फ्रॉड हो रहा है। इसमें धोखेबाज छोटे और मध्यम बिजनेस करने वालों से भी संपर्क करते हैं और खुद को सरकारी या RBI अधिकारी बताते हैं। वे फर्जी सरकारी योजनाओं के तहत भुगतान का वादा करते हैं और 'सुरक्षा जमा राशि' मांगते हैं।
इसके अलावा फ्रॉड करने वाले लोग अपनी निजी जानकारी शेयर करने के लिए मजबूर भी करते हैं और धमकाने की रणनीति का भी इस्तेमाल करते हैं। वे आरबीआई अधिकारी होने का दिखावा करते हुए आईवीआर कॉल, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से व्यक्तियों से संपर्क करते हैं। ये जालसाज बैंक अकाउंट को फ्रीज या डिएक्टिव करने की धमकी देते हैं, जब तक कि आम आदमी उन्हें कुछ व्यक्तिगत जानकारी न दें या उनके दिए गए लिंक के माध्यम से एप्लिकेशन इंस्टॉल न कर लें।
केंद्रीय बैंक ने कुछ ऐसी वेबसाइट और ऐप के अस्तित्व पर भी ध्यान दिया है जो बिना किसी अनुमति के वित्तीय सेवा देते हैं। इसमें अनऑथराइज्ड डिजिटल लोन देने वाले ऐप शामिल हैं जो नकली वित्तीय सर्विस देकर फ्रॉड करते हैं।
अगर आपके साथ ऐसा फ्रॉड हो तो क्या करें?
RBI ने लोगों को सलाह दी है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर तुंरत क्लिक न करें। इसकी सूचना तुरंत कानून प्रवर्तन एजेंसियों(Law enforcement agencies) को दें। ऐसा करके, लोग इन धोखाधड़ी गतिविधियों को और फैलने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
आरबीआई का ये भी कहना है कि यूजर्स को अपनी कोई भी निजी जानकारी दूसरों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
किसी भी बैंक या बैंक कर्मचारी को यूजर्स से फोन या ईमेल के जरिए ओटीपी या कोई अन्य जानकारी मांगने की इजाजत नहीं है। अगर कोई शख्स फोन खुद को सरकारी अधिकारी या बैंक कर्मचारी बताकर ऐसी जानकारी मांगता है, तो उसे इसकी शिकायत पुलिस को करनी चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications