Residential Rates Hike: जब भी घर या प्रॉपर्टी रेट्स की बात आती है तो सबसे पहले आपके मन में ये ख्याल आता है कि मुबंई और बेंगलुरू में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी रेट्स सबसे अधिक होंगे और ये तेजी से बढ़ भी रहे होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि इन शहरों के अलावा तीन ऐसे शहर भी हैं जिनके रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी रेट्स सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बारे में मैजिकब्रिक्स की प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

इस रिपोर्ट में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी रेट्स को लेकर हुआ खुलासा (Residential Property Rates)
मैजिकब्रिक्स की प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट (जुलाई-सितंबर 2024) के अनुसार, 8.3% केपिटल इंक्रीज के बीच आवासीय मांग 12.3% तिमाही-दर-तिमाही तक बढ़ गई है।
रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी दरों में अधिकतम वृद्धि देखने वाले शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आवासीय आपूर्ति में 2.8% तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि हुई, जिसमें नोएडा (16.9% तिमाही-दर-तिमाही), गुरुग्राम (15.5% तिमाही-दर-तिमाही) और ग्रेटर नोएडा (15.1% तिमाही-दर-तिमाही) में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।
इसके अलावा मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार , नोएडा में औसत दर पिछली तिमाही में 9,945 रुपये प्रति वर्ग फुट की तुलना में 11,625 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई है। गुरुग्राम में ऐवरेज संपत्ति दर 14,650 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई, और ग्रेटर नोएडा में जुलाई और सितंबर 2024 के बीच यह बढ़कर 7,752 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।
इनता बढ़ा है नोएड समेत इन शहरों में रेसिडेंशियल रेट
मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट (जुलाई-सितंबर 2024) के अनुसार, रिसर्चर द्वारा यह जानकारी हासिल की गई कि आवासीय मांग तिमाही-दर-तिमाही में 12.3% बढ़ी, साथ ही आवासीय कीमतों में 8.3% की वृद्धि हुई। इसके साथ मैजिकब्रिक्स प्लेटफॉर्म पर 20 मिलियन से अधिक यूजर्स की प्राथमिकताओं को समझने वाली रिपोर्ट में नोएडा में 16.9% तिमाही-दर-तिमाही, गुरुग्राम (15.5% तिमाही-दर-तिमाही) और ग्रेटर नोएडा (15.1% तिमाही-दर-तिमाही) जैसे शहरों में महत्वपूर्ण मूल्य तेजी पर भी फोकस किया है।
इसे अलावा ये भी बात सामने आई है कि अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी में रुचि बढ़ी है, जिसके कारण ट्रैक किए गए शहरों में 11% तिमाही दर तिमाही केपिटल गेन हुई है, जिसमें ठाणे (19.5% तिमाही दर तिमाही), गुरुग्राम (17.3% तिमाही दर तिमाही) और नोएडा (14.5% तिमाही दर तिमाही) में तेजी आई है।
पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा बढ़ी है प्रॉपर्टी की मांग
मैजिकब्रिक्स के शोध प्रमुख अभिषेक भद्र ने रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी कि आवासीय रियल एस्टेट बाजार में Primary Home Ownership और निवेश दोनों के लिए मजबूत रुचि देखी जा रही है। ये मांग पिछले दो वर्षों में सबसे तेज दर से बढ़ रही है। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
इससे पहले की मैजिकब्रिक्स के रिसर्च में ये बात भी सामने आई थी कि सबसे अधिक लोग जो बेंगलुरूमें घर खरीद रहे हैं वे Gen Z हैं और ज्यादातर लोग रेंट पर घर लेने के बजाए उन्हें खरीदना पसंद कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications