नई दिल्ली, अगस्त 20। अयोध्या, स्वर्ण मंदिर, वैष्णो देवी, तिरुपति और शिरडी जैसी धार्मिक जगहें बर्गर किंग, मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज, बर्गर सिंह, सबवे और चाईपॉइंट जैसे बहुराष्ट्रीय और भारतीय रेस्तरां और कैफे चेन्स के लिए प्रमुख बिजनेस आकर्षण बन गए हैं। ये ऐसे तीर्थ परिसरों में स्टोर लगा रहे हैं जो बड़े बाजार भी हैं। यहां से इन्हें अधिक लाभ हो रहा है। ये कंपनियां धार्मिक आदेशों का पालन करते हुए दो साल बाद (कोविड काल के बाद) फिजिकल स्टोर का विस्तार करना चाहती हैं।
ये है प्लानिंग
जानकारों के अनुसार इनमें से अधिकांश चेन्स बाजार को डिवाइड करके, तीर्थ स्थानों, राजमार्गों, ऐतिहासिक प्रमुख स्थानों और पर्यटन स्थलों जैसे खास स्थानों को लक्षित कर रही हैं, क्योंकि कस्टमर घर से बाहर खाना, यात्रा और खरीदारी करने फिर से लौट रहे हैं।
100% शाकाहारी
बर्गर किंग ने कटरा में अपना पहला स्टोर खोला, जहां वैष्णो देवी मंदिर स्थित है। बर्गर किंग के मुख्य कार्यकारी राजीव वर्मन के मुताबिक कटरा में हमारा नया रेस्तरां दुनिया का पहला बर्गर किंग आउटलेट है जो बिना प्याज और लहसुन के 100% शाकाहारी है। बर्गर किंग 325 आउटलेट संचालित करती है। इसके कटरा वाले रेस्तरां में परोसा जाने वाला भोजन "भक्तों की अपेक्षाओं के अनुरूप है"। वहीं एक अन्य अमेरिकी चेन मैकडॉनल्ड्स नॉर्थ एंड ईस्ट की भारत यूनिट को वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा मार्ग पर दो साइटें आवंटित की गई हैं, जिनके सितंबर के अंत से पहले चालू होने की उम्मीद है।
प्रति दिन औसतन 1.5 लाख रुपये से अधिक की बिक्री
मैकडॉनल्ड्स नॉर्थ एंड ईस्ट के प्रमोटर अनंत अग्रवाल के मुताबिक कंपनी आने वाले महीनों में अयोध्या, कामाख्या मंदिर और कटरा परिसरों में आउटलेट स्थापित करने की योजना बना रही है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अग्रवाल के अनुसार हम शुद्ध शाकाहारी, बिना प्याज और बिना लहसुन के उत्पादों को सस्ती कीमतों पर पेश करेंगे। मैकडॉनल्ड्स नॉर्थ और ईस्ट में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो मौजूदा 100% शाकाहारी आउटलेट हैं, जिसके बारे में अग्रवाल कहते हैं कि प्रति स्टोर प्रति दिन औसतन 1.5 लाख रुपये से अधिक की बिक्री होती है।
कैसा है बर्गर सिंह का हाल
बर्गर सिंह के सह-संस्थापक कबीर जीत सिंह ने कहा कि चेन राम मंदिर परिसर के पास अयोध्या में अपना स्टोर स्थापित करने की प्रक्रिया में है। वहां अब से कुछ हफ्तों में इसका स्टोर खुलने की उम्मीद है। जीत कहते हैं कि तीर्थ स्थलों में प्रतिस्पर्धा की कमी है। भक्त गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ भोजन चाहते हैं जो कि कई पूजा स्थलों पर उपलब्ध नहीं है, जबकि वहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
बाकी कंपनियों की योजना
डोमिनोज और सैफायर फूड्स द्वारा संचालित पिज्जा हट और केएफसी के साथ-साथ मैकडॉनल्ड्स ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि दो साल के बाद ऑफ़लाइन विस्तार फिर से किया जा रहा है। जुबिलेंट फूडवर्क्स द्वारा संचालित डोमिनोज पिज्जा, जिसके भारत में 1,500 से अधिक आउटलेट हैं, के तिरुपति वाले स्टोर को इसके सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले स्टोरों में से एक के रूप में गिना जाता है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, 2021 में वैष्णो देवी की वार्षिक यात्रा में 5.59 मिलियन भक्त आए थे। स्वर्ण मंदिर में सप्ताह के दिनों में प्रतिदिन 100,000 से अधिक और सप्ताहांत पर 150,000-200,000 से अधिक भक्त आते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications