नई दिल्ली। पिछले कुछ माह से प्याज का बढ़ता दाम देश के लोगों के आंसू निकाल रहा था। इसके दाम अभी तक घटे नहीं हैं, लेकिन इस महंगे प्याज ने अब मोदी सरकार के आंसू निकालना शुरू कर दिया है। दरअसल केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने कल यानी 13 जनवरी 2020 को खुदरा महंगाई जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें सबसे ज्यादा दाम सब्जियों का ही बढ़ा हुआ बताया गया है। यह आंकड़े दिसंबर 2019 की महंगाई के हैं। इसमें सबसे ज्यादा असर प्याज के बढ़ते दाम का है। महंगाई की इस बढ़ती दर के चलते हो सकता है कि अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रेपो रेट घटाने की स्थिति में न रह जाए।

पान-तंबाकू और नशीले पदार्थ ज्यादा महंगे नहीं हुए
पान-तंबाकू और नशीली चीजें की महंगाई दिसंबर 2019 में केवल 3.37 फीसदी ही बढ़ी है, जबकि सब्जियां 60 फीसदी से ज्यादा महंगी हुई हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डाली इससे ज्यादा महंगाई आम लोगों के खाने पीने की चीजों की बढ़ी है।
ये हैं एनएसओ की तरफ से जारी आंकड़े
किस चीज में कितनी बढ़ी महंगाई
-सब्जियां 60.50 फीसदी
-दालें और उनके उत्पाद 15.44 फीसदी
-मांस और मछली 9.57 फीसदी
-अंडे 8.79 फीसदी
-मसाले 5.76 फीसदी
-फल 4.45 फीसदी
-अनाज और उनके उत्पाद 4.36 फीसदी
-दूध और दुग्ध उत्पाद 4.22 फीसदी
-पान तंबाकू और नशीली चीजें 3.37 फीसदी
-चीनी और मिठाइयां 3.35 फीसदी
-तेल और वसा 3.11 फीसदी
-तैयार भोज्य पदार्थ 2.20 फीसदी
-पेय, जो नशीले नहीं 1.42 फीसदी
नवंबर में महंगाई दर 5.54 फीसदी थी
जुलाई 2016 के बाद दिसंबर 2019 पहला महीना है, जब महंगाई दर रिजर्व बैंक की अपर लिमिट (2-6 फीसदी) को पार कर गई है। अक्टूबर महीने में महंगाई दर 4.62 फीसदी थी, जो नवंबर महीने में बढ़कर 5.54 फीसदी पर पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें : मंदी का है डार, तो भारत की जगह सीधे अमेरिका में ऐसे करें निवेश
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications