Inflation Rate: महंगाई से राहत खबर आ रही है. रिटेल महंगाई दर (Retail Inflation Rate) जनवरी में 5 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया. यह साल के पहले महीन में 4.31% पर आ गया, जोकि दिसंबर 2024 में 5.22% पर था. सरकार ने 12 फरवरी को जारी महंगाई के आंकड़ों की जानकारी दी. महीने में खाद्य महंगाई घटने के चलते रिटेल महंगाई (Inflation) के आंकड़ों में नरमी आई है. खास बात यह है कि महंगाई में गिरावट ऐसे समय पर आया है जब रिजर्व बैंक (RBI) ने करीब 5 साल बाद ब्याज दरों में कटौती की गई है.
जनवरी में महंगाई दर (Retail Inflation) का आंकड़ा अभी भी रिजर्व बैंक के तय रेंज 2-6% में कायम है. बता दें कि रिजर्व बैंक ने फरवरी पॉलिसी में 5 साल बाद नीतिगत दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती का ऐलान किया. इसके तहत रेपो रेट अब 6.25% पर आ गया है, जोकि दिसंबर पॉलिसी में 6.50% पर था.
खाद्य महंगाई जनवरी में घटी
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई (Food Inlfation) से राहत मिली है. यह जनवरी में 6% पर फिसल गया, जोकि पिछले 4 महीने में पहली बार 8% के नीचे फिसला है. इसकी वजह दालें, अनाज और सब्जियों की कीमतों में आई गिरावट है. अनाज महंगाई 6.5% से घटकर 6.24% पर आ गया. जबकि सब्जियों की महंगाई दर 26.6% से फिसलकर 11.4% पर आ गया है. पल्सेज भी सस्ती हुई हैं, जोकि 3.83% से गिरकर 2.59% पर आ गई है.

अंडो की महंगाई दर (Egg Inflation) 27 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. हालांकि, ऑयल और फ्रूट्स (Fruit Inflation) की महंगाई दर बढ़कर डबल डिजिट में पहुंच गए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फ्रूट्स इनफ्लेशन 5 साल के उच्चतम स्तर 12.2% पर पहुंच गई, जबकि व्हाइट ऑयल इनफ्लेशन 3 साल के सबसे ऊंचे स्तर 15.6% पर पहुंच गया है.
महंगाई पर रिजर्व बैंक का अनुमान
रिजर्व बैंक ने फरवरी पॉलिसी मीटिंग (RBI MPC Meeting) में महंगाई को लेकर अनुमान जारी किया है. इसके तहत FY25 के लिए महंगाई दर 4.2% रहने का अनुमान (Inflation) जताया है. फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही में महंगाई 4.4% के औसत पर रहने का अनुमान है, जोकि FY26 की पहली तिमाही में 4.5%, दूसरी तिमाही में 4%, तीसरी तिमाही में 3.8% और चौथी तिमाही में 4.2% रहने का अनुमान है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications