Upcoming IPO: 22 जनवरी को आ रहा है ये शानदार आईपीओ, इतना है प्राइस बैंड, फटाफट देखें इसकी 7 डिटेल्स
Rexpro Enterprises IPO: आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों के लिए एक बढ़िया मौका आ रहा है। 22 जनवरी को रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है।

अगर आप सोच रहे हैं कि इस आईपीओ में पैसे लगाने चाहिए या नहीं तो उससे पहले हम आपको इस आईपीओ के बारे में सभी जरूरी 7 डिटेल्स बताते हैं।
- रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज का आईपीओ 53.65 करोड़ रुपये का फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। इस इश्यू में 32.50 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी कीमत 47.13 करोड़ रुपये होगी और 4.50 लाख शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे, जिनकी कीमत 6.53 करोड़ रुपये होगी।
- रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज आईपीओ की कीमत ₹145 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,45,000 है।
- रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज आईपीओ 22 जनवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 जनवरी को बंद होगा। रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 27 जनवरी को होने की उम्मीद है। रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 29 जनवरी तय की गई है।
- एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,90,000 है। मार्च 2012 में शुरू हुई रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड वाशी महाराष्ट्र में एक फर्नीचर निर्माण कंपनी है।
- कंपनी ने रिटेल विक्रेताओं के लिए फर्नीचर और फिक्सचर बिजनेस के रूप में शुरुआत की और फैशन, जीवन शैली, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, सौंदर्य, दूरसंचार आदि जैसे कई रिटेल सेक्टर में ग्राहकों को हासिल किया।
- होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज आईपीओ के लिए मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी आईपीओ के फंड का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए भी करेगी।
- कंपनी के ग्राहकों में शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड, वन आरएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सैमसंग), हिंदुस्तान यूनिलीवर, लेंसकार्ट, मार्क्स एंड स्पेंसर रिलायंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी की वाशी, महाराष्ट्र में तीन मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications