नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का 53,125 करोड़ रुपये का राइट इश्यू आज खुल गया है। कंपनी के शेयरधारक 3 जून तक इसे सब्सक्राइब कर सकेंगे। इस राइट इश्यू में प्रत्येक 15 शेयर के बदले 1 शेयर खरीदने की इजाजत है। रिलायंस ने इस राइट इश्यू में आवेदन कर शेयर लेने वालों को पेमेंट में काफी सहूलियत दी है। यह भुगतान तीन किस्तों में करना होगा। आवेदन के वक्त केवल 25 फीसदी भुगतान करना होगा। बाकी पेमेंट अगले साल मई और नवंबर में 2 किस्तों में करनी होगी।
रिलायंस के राइट इश्यू का रेट
रिलायंस का राइट इश्यू के तहत 1,257 रुपये के रेट पर दिया जा रहा है। यानी निवेशक को कुल मिलाकर तीन किस्तों में प्रत्येक शेयर के लिए 1257 रुपये देना होगा। वहीं आज यानी 20 मई को कंपनी के शेयर का रेट सुबह 10 बजे करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 1433.55 रुपये था। इस प्रकार अभी के भाव से राइट इश्यू में यह शेयर सस्ते में लेने का मौका दिया जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की पहली कंपनी है जिसकी मार्केट पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये पार निकली थी। ऐसे में अगर आप इस राइट इश्यू में भाग लेना चाह रहे हैं तो आइए इसके राइट्स इश्यू को 10 प्वाइंट में जानते हैं।
आरआईएल का यह पहला राइट्स इश्यू
रिलायंस का यह राइट इश्यू अब तक का देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है। पिछले 3 दशक में रिलायंस इंडस्ट्रीज का यह पहला इश्यू है। कंपनी इसके लिए 42,26,26,894 इक्विटी शेयर जारी करेगी।
रिलायंस का कारोबार
रिलायंस मुख्य रूप से ऑयल, रिटेल, टेलीकॉम जैसे सेक्टर्स में मौजूद है। कंपनी की योजना 1.04 लाख करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक जुटाने की है। इसमें पहले ही काफी राशि जुटाई जा चुकी है। प्रमुख रूप से इसमें जियो प्लेटफॉर्म में सिल्वर लेक, विस्टा, जनरल अटलांटिक और फेसबुक को 14.81 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। इसमें फेसबुक डील सबसे बड़ा सौदा था। इसकी 9.99 प्रतिशत डील से कंपनी को 43,574 करोड़ रुपए मिले थे।
राइट्स इश्यू क्यों ला रहीं कंपनी
दरअसल कंपनी अगले साल 31 मार्च तक अपना पूरा कर्ज समाप्त करना चाहती है। कंपनी के ऊपर 3.60 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। हालांकि उसके पास कैश और कैश इक्विवलेंट को आधार मानें तो यह कर्ज 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बैठता है।
राइट्स इश्यू : जानें पेमेंट का प्लान
इस राइट इश्यू के माध्यम से शेयर खरीदते समय इसके लिए आपको 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा। इसके बाद 25 प्रतिशत का भुगतान मई 2021 में करना होगा। बाकी का 50 प्रतिशत का भुगतान नवंबर 2021 में करना होगा।
राइट्स इश्यू की पूरी जानकारी कहां से लें
इस इश्यू की जानकारी वेबसाइट: https://rights.kfintech.com पर प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही इनटाइटिलमेंट लेटर यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट करना होगा। ऑफर लेटर भी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। निवेशक वेबसाइट पर पेमेंट भी कर सकते हैं।
कंपनी में मालिकों की हिस्सेदारी कितनी
कंपनी में प्रमोटर की 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनके बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों की 24.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। म्युचुअल फंड की इसमें 5.42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं बीमा कंपनियां इसमें 6.22 प्रतिशत हिस्सा रखती हैं। रिटेल, एचएनआई और अन्य निवेशक की इसमें 7.94 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
रिलायंस के पास हैं करीब 26 लाख शेयर धारक
31 मार्च 2020 तक कंपनी के कुल 26.32 लाख शेयरहोल्डर्स रहे हैं। रिटेल और एचएनआई शेयरहोल्डर्स की संख्या 25.41 लाख है।
इस राइट्स इश्यू के बैंकर्स
इस राइट्स इश्यू में 13 बैंकर्स की नियुक्ति की गई है। इसमें प्रमुख रूप से जे एम फाइनेंशियल, कोटक, एक्सिस कैप, बीएनपी पारिबा, एचएसबीसी, आईडीएफसी सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक, सिटी, एसबीआई कैप, जेपी मोर्गन आदि हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications