नई दिल्ली, जुलाई 16। केंद्र सरकार जल्द ही देश में उपभोक्ताओं के लिए 'राइट टू रिपेयर' कानून लाने की तैयारी कर रही है। राइट टू रिपेयर का नाम सुनकर ही मन में सवाल आ रहा होगा कि यह 'राइट टू रिपेयर' कानून क्या है। इस कानून से ग्राहको को किस तरह का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनियों पर इस कानून का क्या असर पड़ेगा। ग्राहको की सुविधा के लिए उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 'राइट टू रिपेयर' कानून पर काम करना शुरू कर दी है। नाम से ही पता चल रहा है कि यह ग्राहको को एक अपने खराब ठीक करवाने में मदद करेगा।
'राइट टू रिपेयर' क्या है ?
'राइट टू रिपेयर' के तहत उदाहरण के लिए अगर किसी का मोबाइल या लैपटॉप में कुछ खराबी आ जाती है और वह इसे ठीक करने के लिए किसी सर्विस सेंटर में ले जाता है तो 'राइट टू रिपेयर' के तहत उस सर्विस सेंटर को मोबाइल या लैपटॉप ठीक करके देना होगा। वह मना नहीं कर सकता कि वह मोबाइल या लैपटॉप का पार्ट पुराना हो गया है और उसे अब ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कंपनी ग्राहक को नया सामान खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है। इस कानून के तहत कंपनी ग्राहकों के पुराने सामान को रिपेयर करने से मना नहीं कर सकती है।
ग्राहकों को लाभ मिलेगा
कंपनियां नए-नए गैजेट्स बनाने लगती हैं और पुराने पार्ट बाजार में मिलना बंद हो जाता है। ऐसे में ग्राहक को रिपेयर की फीस देने के बजाय नए सामान का चार्ज देना पड़ता है। इस कारण कस्टमर वित्तीय बोझ बढ़ता है। इस नए कानून के बाद अब कंपनियों को किसी गैजेट्स के नए पार्ट्स के साथ पुराने पार्ट्स भी रखने होगा।
सरकार यह कानून जल्द लाएगी
उपभोक्ता विभाग इस कानून के लिए एक समिति गठन की है। इस समिति की पहली बैठक 13 जुलाई 2022 को हुई है। इस कानून में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, ऑटोमोबाइल और ऑटोमोबाइल उपकरण आदि कई सामान शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications