RIL Bonus Issue: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं सालाना मीटिंग में कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है. मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने गुरुवार, 5 सितंबर, 2024 को 1:1 के रेश्यो में शेयरों के बोनस इश्यू पर विचार करने की बात कही. ऐलान के बाद RIL का शेयर BSE पर सवा दो फीसदी की मजबूती के साथ 3060 रुपए के पार निकल गया है.
बोनस शेयर पर 5 सितंबर को बोर्ड मीटिंग
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि विनियमन 29 और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के अन्य लागू प्रावधानों के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक मीटिंग गुरुवार, 5 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी. जिसमें शेयरधारकों को उनके अनुमोदन के लिए कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने और सिफ़ारिश करने के लिए आयोजित किया जाएगा.

बोनस शेयर मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिए जाने वाले अतिरिक्त शेयर होते हैं. उदाहरण में समझते हैं यदि किसी शेयरधारक के पास 100 शेयर हैं और कोई कंपनी 1:1 बोनस इश्यू का ऐलान करती है, तो उन्हें अतिरिक्त 100 शेयर मिलेंगे, जिससे उनकी कुल होल्डिंग 200 शेयर हो जाएगी. हालांकि, इससे प्रति शेयर की कीमत कम हो सकती है.
RIL की 47वीं सालाना मीटिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आज 29 अगस्त, 2024 को अपनी 47वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) भी आयोजित कर रही है. इस AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी से रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के लिए आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) की समयसीमा की रूपरेखा तैयार करने की उम्मीद है. एजीएम में रिलायंस की डिजिटल और रिटल यूनिट के लिए संभावित सार्वजनिक लिस्टिंग और नयू एनर्जी प्रोजेक्ट्स के ग्रोथ पर भी चर्चा संभव है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications