सोने की कीमतों में बुधवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.70 फीसद या 299 रुपये की बढ़त के साथ 43,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में बुधवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.70 फीसद या 299 रुपये की बढ़त के साथ 43,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं, पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार शाम 0.84 फीसद या 360 रुपये की तेजी के साथ 43,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं, बुधवार शाम सोने और चांदी दोनों के ही वैश्विक हाजिर भाव में बढ़ोत्तरी देखी गई है।

वायदा बाजार में चांदी की कीमतों की बात करें, तो बुधवार शाम इसमें भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार शाम 0.75 फीसद या 297 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 39,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था। इसके अलावा एमसीएक्स पर बुधवार शाम तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव 0.66 फीसद या 263 रुपये की बढ़त के साथ 40,024 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी
वैश्विक स्तर की बात करें, तो बुधवार शाम सोने के वैश्विक हाजिर भाव में भी तेजी देखी जा रही थी। यह 1.01 फीसद या 15.94 डॉलर की बढ़त के साथ 1,593.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। सोने की तरह ही चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में भी बुधवार शाम तेजी देखी जा रही थी। यह 0.46 फीसद या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 14.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
लॉकडाउन के चलते इन दिनों भारत में सोने-चांदी के घरेलू हाजिर बाजार बंद हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां ठप हैं। इसी कारण हाजिर सोने के बाजार बुधवार को भी बंद रहे हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इसकी संक्रमण की चेन को तोड़ना जरूरी है, जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन की घोषणा की है।
जानिए क्या है बुलियन मार्केट
सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिए ही होता है। सोने की खरीद दो तरह से की जाती है। आम लोग सर्राफा बाजार से सोने की खरीददारी करते हैं। वहीं कारोबारी लोग वायदा बाजार के जरिए सोने की खरीददारी करते हैं। बुलियन मार्केट वह जगह होती है, जहां सोने-चांदी का व्यापार वायदा बाजार (फ्यूचर मार्केट) के जरिए होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications