सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी नीचे आ चुका है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी नीचे आ चुका है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस धनतेरस और दिवाली में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपको थोड़ा इंतजार करने की जरुरत है। 1 रुपये में GOLD : इस दिवाली यहां से खरीदें, जानिए कैसे ये भी पढें

आज देश भर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में सुबह मामूली तेजी देखने को मिली। मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले आज बुधवार 28 अक्टूबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 192 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। सोने का भाव 51235 रुपये पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव में 113 रुपये की तेजी आई। ये 62104 रुपये पर खुली।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51235 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46931 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38426 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62104 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
वायदा कारोबार में बुधवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स ) सुबह दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 61 रुपये यानी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले वाले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 50,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सप्ताह की तीसरे कारोबारी सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव मंगलवार की तुलना में बढ़त के साथ खुला था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 241 रुपये यानी 0.39 फीसद की गिरावट के साथ 62,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 62,281 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 149 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 63,758 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले मंगलवार को मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी की कीमत
वैश्विक स्तर पर दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 1.70 डॉलर यानी 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 1,910.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का भाव 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 1,908.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.10 डॉलर यानी 0.41 फीसद की गिरावट के साथ 24.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। दूसरी ओर हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.08 फीसद की तेजी के साथ 24.39 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications