नयी दिल्ली। यूके के नये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए भारतीय मूल के ऋषि सुनक को यूके का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है। 39 वर्षीय सुनक प्रमुख भारतीय आईटी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। सुनक यूके की गृह सचिव प्रीति पटेल के साथ सरकारी बेंच में इंग्लैंड के वित्त मंत्री (चांसलर ऑफ दि एक्सचेकर) रूप में जुड़ेंगे। इससे पहले जॉनसन के दिसंबर 2019 के आम चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद ने चांसलर के रूप में इस्तीफा दे दिया था, जिसे एक बहुत बड़ा झटका माना गया था। उनकी जगह अब सुनक को दी गयी है, जो अब तक जाविद के जूनियर के रूप में बतौर मुख्य सचिव काम कर रहे थे। मगर उन्हें मंत्रिमंडल के अंतर उभरते हुए सितारे के रूप में देखा जाता रहा है।

क्या है सुनक का प्रोफाइल
योर्कशायर में रिचमंड से एमपी सुनक की शादी नारायण मूर्ति की बेटी अकशता से हुई है। वे पहली बार 2015 में यूके की संसद में पहुँचे और एक घोर ब्रेक्जिट समर्थक के तौर पर तेजी से कंजर्वेटिव में ऊपर चढ़ते गये। उन्होंने जॉनसन की यूरोपीय संघ छोड़ने की रणनीति का समर्थन किया था। सुनक की माता एक फार्मासिस्ट और उनके पिता राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के सामान्य चिकित्सक (जीपी) हैं। वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड स्नातक से हैं। सुनक 1 बिलियन पाउंड की वैश्विक निवेश फर्म के सह-स्थापक हैं। उन्होंने राजनीति में प्रवेश से पहले छोटे ब्रिटिश व्यवसायों में निवेश करने में विशेषज्ञता हासिल की है।
छोटे व्यवसायों को लेकर नजरिया अलग
सुनक का मानना है कि ब्रेक्जिट से ब्रिटेन में छोटे व्यवसायों को फलने-फूलना का मौका मिलेगा क्योंकि अधिकांश ब्रिटिश व्यवसाय (करीब 94 प्रतिशत) का यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ कोई लेना-देना नहीं है, मगर फिर भी उन्हें सभी ईयू कानूनों का पालन करना पड़ता है। सुनक के अलावा यूके में भारतीय मूल के आलोक शर्मा और सुएला ब्रवरमैन सहित कुछ अन्य सांसद हैं जिन्हें इस सप्ताह के मंत्रिमंडल के फेरबदल में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - कितना कमाते हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई? जान कर चौंक सकते हैं आप
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications