Punjab Govt : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सड़क हादसे में घायल लोगों को बचाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है। पंजाब सरकार अब फरिश्ते स्कीम के तहत हादसे के पहले 48 घंटे में सभी पीड़ितों को फ्री इलाज दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की तरफ से कहा गया है कि चाहे वो व्यक्ति कहीं का भी रहने वाला हो, राज्य सरकार की ओर से सड़क दुर्घटना के सभी पीड़ितों के साथ एक समान व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हादसे के पहले 48 घंटों के दौरान निजी अस्पतालों के साथ ही पास के अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाएगा।

मगसीपा में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री लीड एजेंसी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा करवाए एक समागम को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क हादसे के पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को सम्मान पत्र और 2 हजार रु से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को अस्पताल लेकर आने वाले व्यक्ति से तब तक कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। जब तक वह खुद अपनी इच्छा से चश्मदीद गवाह नहीं बनना चाहता।
उन्होंने लोगों को एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अपने वाहनों में हमेशा फस्ट ऐड किट रखने की भी अपील की।
लीड एजेंसी के डायरेक्टर जनरल आर. वेंकटरत्नम की तरफ से कहा गया है कि पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद ट्रॉमा केयर डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने के लिए पीजीआई के साथ समझौता करेगी। इसके साथ ही पैरा मेडीकल स्टाफ को भी ट्रेनिंग देने के लिए पीजीआई के साथ समझौता करेगी।
एडीजीपी अमरदीप सिंह राय की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सड़क सुरक्षा बल-सड़क सुरक्षा को समर्पित विशेष टीम की शुरुआत करने वाला भारत का पहला प्रदेश बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications