Roshni Nadar Malhotra: महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। एक ग्रहणी होने से लेकर सफल बिजनेसवुमन बनकर अपनी एक नई पहचान बना रही है। रोशनी नादर एशिया की सबसे अमीर बिजनेसवुमेन बन गई हैं। रोशनी नादर एचसीएल टेक्नोलॉजी के फाउंडर शिव नादर की बेटी हैं। एचसीएल ग्रुप के फाउंडर, शिव नादर( पिता) ने अपनी कुछ फीसदी हिस्सेदारी अपनी बेटी यानी रोशनी नादर मल्होत्रा को गिफ्ट के तौर पर सौंप दी है।

रोशनी नादर को मिली इतनी फीसदी हिस्सेदारी (Roshni Nadar Malhotra Shareholder in HCL Tech and HCL Infosystems)
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रोशनी नादर दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं। पिता से कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी मिलने के बाद दुनिया के अरबपतियों की दुनिया में एंट्री करना रोशनी नादर के लिए खास बात है। गिफ्ट के तौर पर प्रॉपर्टी ट्रांसफर की कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद, रोशनी को एचसीएल कॉर्प और वामा में बहुलांश हिस्सेदारी मिल जाएगी जिससे वह एचसीएल इन्फोसिस और एचसीएलटेक की सबसे बड़ी शेयरधारक बन जाएंगी।
रोशन नादर मल्होत्रा एचसीएल इंफोसिस्टम्स में वामा दिल्ली की 12.94 फीसदी हिस्सेदारी और एचसीएल कॉर्प की 49.94 फीसदी की हिस्सेदारी के संबंध में वोटिंग राइट्स पर भी कंट्रोल उनका रहेगा। एचसीएल इंफोसिस्टम्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि गिफ्ट डीड एक प्राइवेट फैमिली अरेंजमेंट के अनुसार एग्जीक्यूट किए गए हैं, जिसका फोकस उत्तराधिकार को सुव्यवस्थित करना है, जो शिव नादर परिवार द्वारा ओनरशिप और इससे जुड़े कंट्रोल की निरंतरता सुनिश्चित करेगा।
वर्तमान में, वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट के पास एचसीएलटेक में 44.71 फीसदी हिस्सेदारी है जिसका मूल्य 1,86,782 करोड़ रुपये है। बीएसई आईटी कंपनियों में, वामा दिल्ली के पास दूसरी सबसे अधिक वैल्यूएबल प्रमोटर्स की हिस्सेदारी है और वैल्यूएशन के हिसाब से टॉप 30 मिडकैप कंपनियों में नौवें स्थान पर है।
रोशनी नादर साल 2013 से एचसीएल कॉर्प की सीईओ
रोशनी नादर साल 2020 से ही एचसीएलटेक की चेयरपर्सन हैं। एचसीएलटेक की चेयरपर्सन बनने से पहले वह एक न्यूज प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुकी है। उन्होंने स्काई न्यूज और सीएनएन के साथ प्रोडक्शन और न्यूज प्रोग्रामिंग के काम से जुड़ी हुई थी।
इस फील्ड में की है रोशनी नादर ने ग्रेजुएशन
रोशनी नादर शिव नादर और किरण नादर की इकलौती बेटी हैं। साल 2013 से वह HCL कॉर्प की CEO के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशंस में ग्रैजुएट की डिग्री हासिल की है। उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई की थी। उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से पूरी हुई है।
रोशनी नादर की शादी 2009 में हुई थी और उनके पति का नाम शिख्र मल्होत्रा हैं। शिव नादर फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, रोशनी नादर मल्होत्रा की इसकी चेयरपसर्न और इसके CSR बोर्ड कमेटी की भी चेयरपर्सन भी हैं। वह शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। देश में कई बड़े स्कूल और कॉलेज इस ट्रस्ट के द्वारा बनाए गए हैं।
एनडीटीवी रिपोर्ट के अनुसार, रोशनी नादर मल्होत्रा यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) बोर्ड का हिस्सा हैं। वह द नेचर कंजर्वेंसी (TNC) के ग्लोबल बोर्ड में बैठती हैं। वह HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications