नई दिल्ली, सितंबर 11। भारत में यूं तो ढेरों मोटरसाइकिल मॉडल हैं, मगर जितनी पसंद बुलेट की जाती है उतनी शायद कोई और पसंद नहीं की जाती। इसके नये और पुराने सभी मॉडलों की खूब मांग रहती है। मगर इसमें कोई दो राय नहीं कि बुलेट और कई बाइकों की तुलना में काफी महंगी है। यदि आपका भी मन बुलेट खरीदने का है और आपके पास नयी बुलेट खरीदने के पैसे नहीं है तो आप पुरानी बुलेट खरीद कर अपना शौक पूरा कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ बुलेट मॉडलों की जानकारी देंगे, जो बेहद कम दाम में मिल रही हैं।
कहां बिक रही हैं ये बाइकें
यहां हम आपको बुलेट के 3 मॉडलों की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 90 हजार रु से 1.89 लाख रु तक है। ये तीनों पुरानी बाइकें ड्रूम वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट की गयी है। ड्रूम एक टेक और डेटा-साइंस-ड्रिवन ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस है, जो भारत में ऑटोमोबाइल खरीदने और बेचने के लिए काफी बेस्ट है। एक मार्केटप्लेस के रूप में, ड्रूम बेहतरीन सिलेक्शन, कम कीमत, ट्रस्ट, पारदर्शिता जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। ड्रूम से चुनने के लिए आपके पास 6 लाख से अधिक ऑटोमोबाइल हैं।
रॉयल एनफील्ड गनमेटल ग्रे एबीएस एलॉय बीएस6
रॉयल एनफील्ड गनमेटल ग्रे एबीएस एलॉय बीएस6 का 2020 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। अच्छी बात यह है कि इसे पहला मालिक ही बेच रहा है। अभी तक यह बाइक करीब 6000 किमी चली है। आपको बता दें कि यह मॉडल 32 किली मीटर तक का माइलेज दे सकता है। 346 सीसी के इंजन के लैस इस बाइक की कीमत 1.88 लाख रु है। बाइक का इंजन 19.1 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक
रॉयल एनफील्ड क्लासिक का एक 2010 मॉडल भी बिक्री के लिए रखा गया है। इस मॉडल को भी पहला मालिक बेच रहा है, जो कि अभी तक करीब 19500 किलोमीटर चली है। इस बाइक से भी आपको 32 किलोमीटर तक का माइलेज मिल सकता है। 499 सीसी वाले इंजन से इस बाइक की कीमत 94,500 रु रखी गयी है। बता दें कि इस बाइक का इंजन 27.20 बीएचपी की पावर जनरेट कर सकता है।
रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा
रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा के 2014 मॉडल की कीमत 90000 रु तय की गयी है। इस बाइक को भी पहला मालिक ही बेच रहा है। 11000 किमी तक चल चुकी इस बाइक से आपको 40 किमी तक का माइलेज मिल सकता है। बाइक में 346 सीसी का इंजन दिया गया है। रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा का इंजन 19.8 बीएचपी की पावर जनरेट कर सकता है।
दिल्ली में हैं उपलब्ध
ऊपर दी गयी तीनों बाइकों की डिटेल ड्रूम पर मौजूद है। एक और अहम बात बता दें कि ये सारी बाइकें दिल्ली में बिक रही हैं। वैसे ध्यान रहे कि अगर कभी भी आप पुराना वाहन खरीदें तो उसकी कंडीशन और उससे संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स अच्छे से जांचें। पुरानी बाइक या कार की डिटेल देख कर ऑनलाइन न खरीदें। मगर नयी गाड़ी का बजट न होने पर पुरानी गाड़ी का ऑप्शन अच्छा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications