प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक्स निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने रिकॉल की घोषणा की है। जी हां दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी 15200 बाइक्स को रिकॉल किया है।
नई दिल्ली: प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक्स निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने रिकॉल की घोषणा की है। जी हां दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी 15200 बाइक्स को रिकॉल किया है। इन बाइक्स में तकनीकी खराबी के चलते कंपनी ने इन्हें वापस मंगवाया है। इन वाहनों की बिक्री यूके, यूरोप और कोरियाई बाजार में हुई थी। बताया जा रहा है कि इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी और हिमालयन बाइक्स में कुछ तकनीकी खामी के चलते इन्हें वापस मंगवाया गया है। इन तीनों मॉडल्स के ब्रेक कैलिपर में गड़बड़ी सामने आने के बाद इनके 15,200 यूनिट्स को वापस करने को कहा गया है।
रॉयल एनफ़ील्ड के ब्रेकिंग सिस्टम में आई खराबी
अगर बात करें इन बाइक्स में आने वाली दिक्कत की तो इसमें ब्रेकिंग की समस्या आ रही है, बाइक्स के ब्रेक कैलिपर संबंधी कुछ खामियां सामाने आई हैं। कंपनी ने अपने एक बयान में बताया है कि जांच के दौरान पाया गया है कि बाइक के ब्रेक कैलिपर में जंग आने की समस्या देखने को मिली है। जिससे लांग रूट पर ड्राइविंग के दौरान यह समस्या पैदा कर सकता है। इस जंग से ब्रेक कैलीपर पिस्टन बोर और असेंबली को नुकसान पहुंच सकता है। इससे असामान्य ब्रेकिंग साउंड उत्पन्न होने और ब्रेक ड्रैग की बढ़ने का खतरा है। ऐसे में कंपनी को जैसे ही इस खामी के बारे में पता चला, तुरंत 15200 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है जिससे ग्राहकों को दोबारा से बाइक रिपेयर करके दी जा सके और उन्हें बाइक चलाने के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत ना आए। कंपनी इन बाइक्स की जांच करेगी और पार्ट़्स की क्लीनिंग भी करेगी। इसके अलावां यदि जरूरत पड़ी तो प्रभावित पार्ट्स को बदला भी जाएगा। इस मामले में ग्राहकों को संबंधित स्थानीय डीलरशिप के माध्यम से संपर्क किया जाएगा।
हाल ही में लांच हुई बीएस6 इंजन की बाइक
रॉयल एनफील्ड अपने ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी की बाइक सप्लाई करती है ऐसे में बाइक रिकॉल करना यह बताता है कि कंपनी अपने ग्राहकों की दिक्कतों को लेकर कितनी सचेत है। भारतीय मार्केट में जितनी भी बाइक्स की बिक्री की गई है वह इस रिक्वायर्ड का हिस्सा नहीं है। 650cc बाइक सेग्मेंट में कंपनी की इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी दोनों ही यहां के बाजार में खासे मशहूर हैं। कंपनी ने हाल ही में बाजार में अपनी क्लासिक 350 और बुलेट 350 को नए बीएस6 इंजन के साथ बाजार में लांच किया था। इसके अलावा कंपनी ने कुछ मॉडल्स की कीमत में भी इजाफा किया है।
युवाओं में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का हमेशा से क्रेज
आपको बता दें कि कंपनी समय-समय पर अपनी बाइक्स में अपडेट करती रहती है जिसकी वजह से ग्राहकों को वह सारे अपडेटेड फीचर्स मिलते हैं जो एक बाइक में होने चाहिए। रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में पसंद किया जाता है क्योंकि यह बाइक्स बेहद ही पावरफुल होने के साथ-साथ क्लासी भी हैं और इन्हें शान की सवारी माना जाता है यही वजह है कि हर कोई इन्हें काफी पसंद करता है। भारत में तो इन बाइक्स का जबरदस्त क्रेज है युवाओं में इस बाइक को लेकर हमेशा से क्रेज रहा है और आज तक यह क्रेज वैसे का वैसा ही है। रॉयल एनफील्ड बाइक्स की एक और खासियत हर रेंज में अवेलेबल है ऐसे में कीमत की समस्या नहीं आती है और लोग इन्हें आसानी से परचेस कर लेते हैं और खास बात यह है कि इसे चलाना भी बेहद ही आसान है क्योंकि तेज स्पीड में होने के बावजूद रॉयल एनफील्ड की बाइक्स स्टेबल रहती हैं और कंट्रोल में रहती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications